{"_id":"6aff404c67fa891a0403bb7d","slug":"questions-arise-as-murder-suspects-come-forward-on-their-own-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-160835-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हत्यारोपियों के खुद सामने आने से खड़े हो रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हत्यारोपियों के खुद सामने आने से खड़े हो रहे सवाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जमोहरा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो रही है। इस मामले में आरोपी खुद ही पुलिस के सामने आ रहे हैं और गिरफ्तारी दे रहे हैं। इस प्रकार की गिरफ्तारी से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
15 नवंबर को हुई दो लोगों की हत्या के मामले में हो रही गिरफ्तारियों का घटनाक्रम कई सवाल खड़े कर रहा है। अधिकांश आरोपी खुद को निर्दोष साबित करने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों के सामने प्रस्तुत होने का प्रयास कर रहे हैं।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आरोपी वास्तव में अपनी सफाई देने के लिए सामने आ रहे हैं या फिर पुलिस की लगातार दबिश और मुठभेड़ की कार्रवाई के भय से गिरफ्तारी की राह अपना रहे हैं। पुलिस ने 19 नवंबर को छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इससे पहले 17 नवंबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक राकेश यादव पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल होने के बाद पकड़ा गया।
विज्ञापन
इसके बाद 18 नवंबर को निखिल यादव को गिरफ्तार किया गया। इस तरह पुलिस अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।
पुलिस की कार्रवाई के तरीके पर गौर करें तो अब तक केवल दो आरोपियों की गिरफ्तारी ऐसी बताई गई है, जिसमें पुलिस टीम ने सीधे दबिश देकर उन्हें पकड़ा। इनमें राकेश यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ, जबकि निखिल यादव को सोनवरषा रोड पर मेंहदावल ब्लॉक के पास गिरफ्तार किया गया।
वहीं, तीन आरोपी थाना धनघटा परिसर से पकड़े गए थे। जबकि 19 नवंबर को गिरफ्तार किए गए छह आरोपी पुलिस कार्यालय में उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत होने का प्रयास कर रहे थे। एसओजी टीम उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस लाइंस ले गई, जहां से मेंहदावल पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।