फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   School operator beat the student with sticks in Firozpur

ये निशान बयां कर रहे हैवानियत: फिरोजपुर में स्कूल संचालक की क्रूरता, छात्र को लाठी-डंडों से पीटा, Video

Sun, 18 May 2025 10:48 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुहरसहाए (फिरोजपुर) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 May 2025 10:48 AM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने क्रूरता की हदें पार कर दी। वाइस प्रिंसिपल ने छात्र को कमरे में बुरी तरह से पीटा। आरोप है कि वाइस प्रिंसिपल ने लाठी डंडे से छात्र पर 25 वार किए हैं। 

विज्ञापन
School operator beat the student with sticks in Firozpur
घायल छात्र अरमान। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के साथ हैवानियत हुई है। स्कूल संचालक के बेटे (वाइस प्रिंसिपल) ने स्कूल के छात्र को पीट-पीटकर घायल कर दिया। छात्र को इस कदर मारा पिटा गया कि उसके शरीर पर कई निशान मिले हैं। हैरानी की बात यह है कि छात्र के साथ मारपीट की घटना के बाद स्कूल संचालक का बेटा, जो वाइस प्रिंसिपल है वह इस घटना से साफ मना कर रहा है। 

विज्ञापन


फिरोजपुर के गुरुहरसहाए क्षेत्र के एक नामी स्कूल के संचालक के बेटे (वाइस प्रिंसिपल) ने बारहवीं मेडिकल छात्र को कमरे में बंद कर लाठी से बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया है। जख्मी हालत में छात्र को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। 
विज्ञापन




पीड़ित छात्र अरमान ने बताया कि स्कूल में हिमाचल से आया शिक्षक कक्षा में मेडिकल का विषय पढ़ा रहा था। अरमान ने शिक्षक से कहा सर जो कल चैप्टर पढ़ाया था वो समझ नहीं लगा है, उसे दोबारा समझा दो, लेकिन समझाया नहीं। उक्त शिक्षक उससे पहले भी रंजिश रखता था। क्योंकि चैप्टर गलत पढ़ाने पर अरमान ने कक्षा में टोका था। अरमान ने बताया कि शनिवार उक्त शिक्षक उसे प्रिंसिपल (स्कूल संचालक) के पास लेकर गया वे नहीं थे तो वाइस प्रिंसिपल के कमरे में ले गया। उक्त शिक्षक वहां जाकर जोर-जोर से रोने लगा और शिकायत की कि इसने बाहर निकलने पर गोली मारने की धमकी दी है। इसी बात पर कमरा बंद कर उसे लाठी से बुरी तरह पीट कर जख्मी कर दिया है। लगभग 25 वार लाठी से किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अरमान के पिता ने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए है। उक्त स्कूल की मान्यता रद्द होनी चाहिए। दूसरी तरफ, स्कूल के वाइस प्रिंसिपल का कहना है कि उनके स्कूल में इस प्रकार की कोई वारदात नहीं हुई है। ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed