फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Relationship between devar and bhabhi wife killed husband

Punjab: देवर-भाभी ने कर दिया कांड, दोनों के बीच अवैध संबंध... पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने रची साजिश

Thu, 03 Jul 2025 07:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Jul 2025 07:26 PM IST
सार

पंजाब के संगरूर में महिला के अपने देवर के साथ अवैध संबंध थे। महिला ने पति को मारने के लिए देवर के साथ साजिश रची और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Relationship between devar and bhabhi wife killed husband
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

देवर के साथ भाभी के अवैध संबंध के चलते महिला ने अपने सुहाग को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना पंजाब के संगरूर के लहरागागा के गांव बलरां की है। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान जगसीर सिंह के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी महिला हरप्रीत कौर और लवप्रीत सिंह है। आरोपी लवप्रीत सिंह मृतक जगसीर सिंह की बुआ का बेटा है।  
विज्ञापन


पुलिस थाना मूनक के प्रभारी जगतार सिह ने बताया कि मृतक जगसीर सिंह के छोटे भाई प्रगट सिंह ने आरोपी महिला हरप्रीत कौर और लवप्रीत सिंह निवासी गांव दसौदिया थाना झुनीर मानसा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रगट सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई जगसीर सिंह अपनी पत्नी हरप्रीत कौर से अलग रहता था। 21 जून को उसके भाई जगसीर सिंह के घर पर ताला लगा हुआ था। जब उसने घर का मेन गेट खोला तो अंदर आंगन पर जगसीर सिंह चारपाई पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। अगले दिन उन्होंने जगसीर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


प्रगट सिंह ने पुलिस को बताया कि जगसीर सिंह की बुआ के लड़के लवप्रीत सिंह और हरप्रीत कौर के बीच अवैध संबंध थे। आरोपी लवप्रीत सिंह 20 जून की रात जगसीर सिंह को अपनी मोटरसाइकिल पर उसके घर लेकर आया था। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। इसके बाद उसे शक हुआ कि जगसीर सिंह का कत्ल उसकी पत्नी हरप्रीत कौर और लवप्रीत सिंह ने साजिश के तहत किया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की और आरोपियों तक पहुंची। दोनों की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed