{"_id":"684c4e18f79b8aa49f0b0fde","slug":"rajpura-woman-dies-in-ahmedabad-plane-crash-update-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ahmedabad Plane Crash: अधूरा रह गया लंदन का सफर... यादगार बन गई आखिरी रील्स, पटियाला की महिला की भी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ahmedabad Plane Crash: अधूरा रह गया लंदन का सफर... यादगार बन गई आखिरी रील्स, पटियाला की महिला की भी मौत
Fri, 13 Jun 2025 09:43 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 13 Jun 2025 09:43 PM IST
सार
गुजरात के अहमदाबाद में वीरवार को हुए भयावह विमान हादसे में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। इस हादसे में मारे गए लोगों में पंजाब की महिला भी शामिल थी। महिला पटियाला के राजपुरा की रहने वाली थी।
विज्ञापन
अंजू शर्मा की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला के राजपुरा के नजदीकी गांव उलाना में इस वक्त मातम पसरा है। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में उलाना गांव की 55 वर्षीय बहू अंजू शर्मा ने अपनी जान गंवा दी है। यह खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। खुशमिजाज अंजू, मूल रूप से कुरुक्षेत्र की थीं और उलाना गांव में पवन शर्मा से ब्याही थीं। वह अपनी छोटी बेटी से मिलकर अपनी बड़ी बेटी से मिलने लंदन जा रही थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनका यह सफर अधूरा ही रह गया और एक हंसती-खेलती जिंदगी असमय ही काल का ग्रास बन गई।
विज्ञापन
अंजू शर्मा सिर्फ एक बेटी, मां या बहू नहीं थीं, वह खुशियों का पर्याय थीं। उनका हंसमुख स्वभाव और सोशल मीडिया पर उनकी जीवंत रील्स उन्हें जानने वालों के लिए एक यादगार बन गई थीं। परिवार और दोस्तों के लिए उनकी आखिरी इंस्टाग्राम रील, जो उन्होंने आदमी तो खिलौना है गाने पर बनाई थी, अब उनकी अंतिम याद बनकर सभी की आंखें नम कर रही है। उलाना गांव में अंजू की बुआ ने बताया कि टेक-ऑफ से ठीक पहले, उन्होंने अपने पिता जगदीश शर्मा से वीडियो कॉल पर बात की थी। किसे पता था, वह उनकी आखिरी बात होगी।
विज्ञापन
परिवार का मजबूत सहारा थीं अंजू
अंजू शर्मा ने लगभग पांच साल पहले अपने पति पवन शर्मा को खो दिया था। उसके बाद से वह अपने परिवार के लिए एक मजबूत स्तंभ थीं। उनकी आठ बहनें, जिनके लिए वह सबसे बड़ी थीं, अब टूट चुकी हैं। अंजू की सगी बुआ कमलेश ने बताया कि अंजू सिर्फ भतीजी नहीं, बल्कि बेटों जैसी थीं। वह सभी बहनों के दुख-सुख में सबसे पहले खड़ी होती थीं। जिस प्रकार से वह सभी पारिवारिक लोगों का ध्यान रखती थीं, उस हिसाब से वह हमारे लिए बेटी नहीं, बेटों जैसी थीं।
विज्ञापन
शोक में डूबा उलाना गांव, पहचान की चुनौती ने बढ़ाया दर्द
अंजू के निधन से उलाना गांव में मातम छाया हुआ है। उनके ससुराल के साथ-साथ, उनकी सगी बुआ कमलेश के घर में भी रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व सरपंच राम सिंह, जो अंजू के पति पवन के बचपन के दोस्त थे, भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अंजू हमारे गांव की बहू थी। उसका पति पवन मेरा दोस्त था। हम साथ स्कूल पढ़े। पांच साल पहले पवन भी चला गया था। अब अंजू भी चली गई। गांव में सब दुखी हैं।
छोटी बेटी ने की शव की पहचान
इस बीच, पुलिस अब अंजू के शव की पहचान के लिए वडोदरा में रह रही उनकी छोटी बेटी हनी शर्मा से डीएनए टेस्ट कराएगी। यह खबर ही परिवार के दर्द को और गहरा कर रही है, क्योंकि उन्हें अपनी बेटी के अंतिम दर्शन भी आसानी से नहीं हो पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : धोखेबाज पत्नी: विदेश गई पत्नी ने दूसरे युवक से कर ली सेटिंग, पंजाब में पति को भेजे फोटो, बेवफाई सह नहीं पाया तो दे दी जान