{"_id":"688c90168f6c94f0190bf2d8","slug":"punjab-vigilance-regestered-another-case-against-dsp-bhucho-reader-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"DSP के रिडर पर एक और केस: विजिलेंस ने जेल में बंद आरोपी से की पूछताछ, डीएसपी भुच्चो पर भी चल रही जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
DSP के रिडर पर एक और केस: विजिलेंस ने जेल में बंद आरोपी से की पूछताछ, डीएसपी भुच्चो पर भी चल रही जांच
Fri, 01 Aug 2025 03:30 PM IST
अंकेश ठाकुर
भारत भूषण मित्तल, बठिंडा
भारत भूषण मित्तल, बठिंडा
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 01 Aug 2025 03:30 PM IST
सार
एक जुलाई को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने महिला परमजीत कौर से एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए डीएसपी भुच्चो के रीडर कम सुरक्षा कर्मी राज कुमार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से एक लाख रुपये की रिश्वत समेत गिरफ्तार किए जा चुके डीएसपी भुच्चो के रीडर कम सुरक्षा कर्मी राज कुमार पर एक और मामला दर्ज किया गया है। आरोपी राज कुमार पर दर्शन सिंह नाम के व्यक्ति की शिकायत पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। उक्त आरोपी पहले केस में जेल में बंद है। विजिलेंस ने आरोपी राज कुमार पर दूसरा केस दर्ज करके उसे प्रोडंक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया था। वहीं विजिलेंस द्वारा उक्त दोनों मामलों में भुच्चो के डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा की भूमिका पर भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
एक जुलाई को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने महिला परमजीत कौर से एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए डीएसपी भुच्चो के रीडर कम सुरक्षा कर्मी राज कुमार को गिरफ्तार किया था। राज कुमार के खिलाफ दूसरा मामला 17 जुलाई को दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि एसएसपी दिग्विजय कपिल ने की है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार दर्शन सिंह निवासी गोनियाना मंडी ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी, कि उसने एक शिकायत एसएसपी बठिंडा को दी थी। जिसकी जांच डीएसपी भुच्चो द्वारा की जा रही थी। शिकायत की जांच शिकायतकर्ता के हक में करवाने के लिए आरोपी राज कुमार ने हवलदार निर्मल सिंह के सामने रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायतकर्ता द्वारा रिकार्डिंग भी गई है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता दर्शन सिंह ने राज कुमार के खिलाफ एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर रिश्वत मांगने की जब शिकायत की थी तो उसके साथ एक रिकार्डिंग भी पेश कर दी थी। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दर्शन सिंह के बयान दर्ज कर जेल में बंद आरोपी राज कुमार के खिलाफ 17 जुलाई को भ्रष्टाचार के तहत दूसरा केस दर्ज कर लिया। आरोपी ने विजिलेंस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। हालांकि इस बारे में विजिलेंस का कोई भी अधिकारी अभी किसी तरह की पुष्टि नहीं कर रहा है।
दोनों मामलों में डीएसपी भुच्चो की भूमिका पर चल रही जांच
सूत्रों के अनुसार आरोपी राज कुमार के खिलाफ दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के दोनों केसों में भुच्चो के डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा की कितनी भूमिका है, उसके बारे में विजिलेंस द्वारा जांच की जा रही है। इसके अलावा विजिलेंस किसी समय भी भुच्चो के डीएसपी रविंदर सिंह को नामजद किए जाने की संभावना है।