{"_id":"6ab3d1c974016ee8ff0b1037","slug":"massive-fire-at-jhanda-chowk-tourist-complex-three-shops-gutted-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126778-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: झंडाचौक के टूरिस्ट कॉप्लेक्स में भीषण आग, तीन दुकानें जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: झंडाचौक के टूरिस्ट कॉप्लेक्स में भीषण आग, तीन दुकानें जली
Wed, 23 Sep 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर के झंडाचौक स्थित टूरिस्ट काॅम्प्लेक्स में बुधवार सुबह करीब छह बजे आग लगने से तीन दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। पहली व दूसरी मंजिल की दुकानों को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा। अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
व्यापारी विनय भाटिया ने बताया कि टूरिस्ट कॉप्लेक्स में चाट विक्रेता बॉबी भाटिया का स्टोर है। बुधवार सुबह करीब छह बजे स्टोर में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पास स्थित सैलून और एक अन्य दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें पहली और दूसरी मंजिल की दुकानों तक पहुंचने से वहां भी नुकसान हुआ। आसपास के लोगों ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी और नगर निगम का टैंकर मंगाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
सूचना पर अग्निशमन अधिकारी भूपेंद्र त्यागी के निर्देशन में अग्निशमन विभाग की टीम और एसडीआरएफ कर्मी मौके पर पहुंचे। दो फायर टेंडर की मदद से करीब दो घंटे तक आग बुझाने का अभियान चलाया गया। टीम ने आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोकने का प्रयास किया। व्यापारी विनय भाटिया ने बताया कि गनीमत रही कि हादसा रात को नहीं हुआ। रात में आग लगने पर बड़ा हादसा हो सकता था। कॉप्लेक्स में कई व्यापारियों के गोदाम भी हैं जिनमें लाखों का सामान रखा हुआ है। साथ ही बिल्डिंग को बचा पाना भी संभव नहीं होता।
विज्ञापन
जूस विक्रेता की सूझबूझ से बची परिवार के तीन सदस्यों की जान
स्वीट शॉप में कार्यरत गौरव शर्मा का परिवार वर्षों से कॉप्लेक्स की तीसरी मंजिल पर रह रहा है। बुधवार सुबह आग लगने के बाद धुआं भरने से गौरव शर्मा की पत्नी नव्या, बेटी कीर्ति और बेटा वासु अंदर फंस गए। इस दौरान जूस कॉर्नर संचालक कुलदीप सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना सीढ़ी और रस्सी की मदद से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला।