{"_id":"672b8cb291afbcd963028eef","slug":"punjab-threat-to-kidnap-pastor-s-minor-son-from-school-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पास्टर के नाबालिग बेटे को स्कूल से अपहरण करने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आई थी कॉल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: पास्टर के नाबालिग बेटे को स्कूल से अपहरण करने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आई थी कॉल
Wed, 06 Nov 2024 09:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 06 Nov 2024 09:05 PM IST
सार
पंजाब के कपूरथला में पास्टर के नाबालिग बेटे को स्कूल से अपहरण करने की धमकी मिली है। सवा दो माह पहले दादी के फोन पर पाकिस्तानी नंबर से कॉल आई थी। थाना सदर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला के गांव खोजेवाल स्थित ओपन डोर चर्च के पास्टर हरप्रीत सिंह देओल के नाबालिग बेटे को स्कूल से अपहरण करने की धमकी मिली है। यह धमकी नाबालिग बेटे की दादी के फोन पर पाकिस्तान के नंबर से आई कॉल में दी गई। पुलिस ने ढाई महीने की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
साइंस सिटी चौकी इंचार्ज व जांच अधिकारी एएसआई पाल सिंह ने बताया कि पास्टर धरमिंदर बाजवा (उपप्रधान पंतकेस्टल क्रिश्चियन कमेटी पंजाब) ने पुलिस को शिकायत दी थी कि पिछले 32 वर्षो से ओपन डोर चर्च कपूरथला में प्रभु यीशु मसीह के प्रचार की सेवा को समर्पित है। उनको और उनके परिवार को आए दिन जान से मारने की धमकियां मिलती रहती हैं।
विज्ञापन
27 अगस्त 2024 को सुबह 10 बजे पर पास्टर देओल की माता के मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से आई कॉल में अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी कि हरप्रीत देओल के नाबालिग बेटे को स्कूल से किडनैप करके वह अपने साथ ले जाएगा। थाना सदर की एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन