फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab: Drug addicted minors attacked the priest, looted Rs 4500 and escaped, caught by police

Punjab: नशे के आदि नाबालिगों ने पुजारी पर किया हमला, 4500 रुपये लूटकर फरार, पुलिस ने दबोचा

Sat, 19 Oct 2024 08:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 08:04 PM IST
सार

नशा खरीदने के लिए पैसे जुटाने के लिए दो नाबालिग नवयुवकों ने मंदिर के पुजारी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। शुक्रवार देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपित नाबालिग युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Punjab: Drug addicted minors attacked the priest, looted Rs 4500 and escaped, caught by police
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा में नशे के आदि दो नाबालिग युवकों ने जिले के गांव फूल्नो मिट्ठी संगत मंडी में स्थित एक हनुमान मंदिर के पुजारी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मंदिर के पुजारी से करीब 4500 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में घायल पुजारी को उपचार के लिए पहले सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन काफी गंभीर होने के चलते उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


फिलहाल पुजारी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपित युवकों ने पुजारी के सिर व चेहरे पर वार किए हैं। घटना के कुछ घंटे के भीतर ही बठिंडा पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों नाबालिग आरोपित नवयुवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक नशे के आदि हैं और नशा खरीदने के लिए उक्त वारदात को उन्होंने अंजाम दिया है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव फूल्लो मिट्ठी ब्लाक संगत मंडी में स्थित श्री हनुमान मंदिर के पुजारी व सेवादार धर्म दास हर रोज की तरह शुक्रवार देर रात मंदिर के दरवाजे बंद कर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक मंदिर में आए और पुजारी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपित युवकों ने पुजारी के सिर व चेहरे पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिसके कारण वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर गए और आरोपित युवक उनकी जेब से करीब 4500 रुपये निकालकर मौके से फरार हो गए।

पुजारी के चिखने-चिल्नाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मंदिर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल पड़े पुजारी को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर घायल पुजारी की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी देहात हीना गुप्ता व थाना संगत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


डीएसपी देहात हीना गुप्ता ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है। दोनों युवक नाबालिग हैं और नशा करने के आदि हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने माना है कि नशा खरीदने के लिए पैसे जुटाने के लिए उक्त वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपित नाबालिग युवकों को अदालत में पेश कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed