फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Muktsar Sahib Police busts a cross-border Arms Smuggling Module two arrested

पंजाब पुलिस को कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पाक हैंडलर से जुड़े दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 01:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 04 Oct 2025 01:30 PM IST
सार

पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के लिंक पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े हैं। 

विज्ञापन
Muktsar Sahib Police busts a cross-border Arms Smuggling Module two arrested
आरोपियों से बरामद हथियार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार (पाकिस्तान) से हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। मुक्तसर पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना सिटी मलोट पुलिस ने फिरोजपुर निवासी दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके संबंध पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स की तस्करी करने वालों से जुड़े हैं।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि थाना सिटी मलोट की टीम ने एक आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान उसके एक अन्य साथी को भी फिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के पाकिस्तान स्थित तस्करों से संबंध पाए गए हैं। ये तस्कर ड्रोन के जरिए हथियारों और ड्रग्स की तस्करी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि सिंह निवासी गांव छोटा मेगा राय, उत्तर जिला फिरोजपुर और संदीप कुमार उर्फ राजू लंबा निवासी गांव बड़ा मेगा राय, उत्तर जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। इनके पास से दो नौ एमएम पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मुख्य आरोपी रवि को मलोट और उसके साथी संदीप को फिरोजपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में पता चला है कि उनके सीमा पार के तस्करों से संबंध हैं, जिनमें हथियारों और ड्रग्स की तस्करी में शामिल एक प्रमुख पाकिस्तान स्थित हैंडलर भी शामिल है। ये आरोपी सीमा पार ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों की खेप प्राप्त करते थे और उन्हें स्थानीय संपर्कों में सप्लाई करते थे। इस आपरेशन से न केवल हथियार बरामद हुए हैं बल्कि सीमा पार हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भी पर्दाफाश हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed