फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Moga youth shot dead in Manila got married four months ago

पंजाबी युवक को मनीला में गोलियों से भूना: चार माह पहले हुई थी शादी, पत्नी के हाथ से नहीं उतरा था लाल चूड़ा

Wed, 11 Jun 2025 03:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Jun 2025 03:02 PM IST
सार

पंजाब के युवक की मनीला में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मोगा के रहने वाले जसविंदर सिंह की चार माह पहले शादी हुई थी। जसविंदर सिंह की पत्नी मोगा स्थित गांव में रहती है। 

विज्ञापन
Moga youth shot dead in Manila got married four months ago
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के युवक की विदेश में हत्या हुई है। पंजाब के मोगा जिले के गांव माहला खुर्द के 33 वर्षीय युवक जसविंदर सिंह की मनीला (फिलिपींस) में अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। जसविंदर सिंह पिछले 9 वर्षों से मनीला में रहकर फाइनेंस के काम कर रहा था। वह मेहनती और ईमानदार स्वभाव का युवक था जिसने विदेश जाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार किया था। 

विज्ञापन


मृतक के परिजनों के अनुसार, जसविंदर सिंह ने 2 साल पहले गांव में आलीशान कोठी बनवाई और मनीला में भी दो फॉर्च्यूनर गाड़ियां, एक मोटरसाइकिल और खुद का घर बनाया था। जसविंदर सिंह का इसी साल 9 फरवरी को गगनदीप कौर से शादी की थी। शादी गांव में ही हुई थी और 4 मार्च को वह मनीला लौट गया था। अभी पत्नी के हाथ से शादी का लाल चूड़ा भी नहीं उतरा था कि इससे पहले ही उसका सुहाग उजड़ गया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी सबसे पहले जसविंदर के चचेरे भाई लखबीर सिंह को लगी जो कनाडा में रहता है। उसे मंगलवार सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच पता चला कि जसविंदर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही लखबीर सिंह ने गांव में परिवार को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिससे पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है। जसविंदर की नवविवाहिता पत्नी गगनदीप कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। जसविंदर सिंह का शव रविवार या सोमवार तक गांव पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की महिला सरपंच के पति गुरु साहिब सिंह ने बताया कि जसविंदर सिंह बहुत मेहनती और नेक युवक था। उसे गांव का ही युवक मोहन सिंह 9 साल पहले मनीला लेकर गया था और वहीं उसे फाइनेंस का काम सिखाया। मोहन सिंह की 3 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद जसविंदर सिंह ने मोहन के परिवार को मनीला में अपना परिवार समझकर पालना शुरू किया।


मृतक के पिता दिलीप सिंह, पत्नी गगनदीप कौर और परिजनों ने मनीला सरकार से इंसाफ की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि जसविंदर सिंह के हत्यारों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed