फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Minor blackmailed Misdeed case registered in bathinda

Bathinda: नाबालिग को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, कांग्रेस पार्षद के पति पर केस दर्ज; ऐेसा खुला पूरा मामला

Sat, 06 Sep 2025 02:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 02:18 PM IST
सार

पीड़ित नाबालिग की मां द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेसी नेता और वार्ड नंबर 23 की महिला पार्षद के पति गुरप्रीत सिंह बंटी का उनके घर आना-जाना था। उसकी छोटी बेटी स्थानीय शहर के एक नामी कान्वेंट स्कूल में पढ़ती थी, उसकी दोस्ती एक लड़के से थी, जिसके बारे में आरोपी गुरप्रीत बंटी को पता चल गया था।

विज्ञापन
Minor blackmailed Misdeed case registered in bathinda
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बठिंडा थाना कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बठिंडा शहरी कमेटी के एक कांग्रेसी नेता और वार्ड नंबर 23 से मौजूदा महिला पार्षद के पति गुरप्रीत सिंह बंटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी कांग्रेसी नेता को हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डीएसपी सिटी वन संदीप भाटी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नाबालिग युवती के परिजनों के बयानों पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग की मां द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेसी नेता और वार्ड नंबर 23 की महिला पार्षद के पति गुरप्रीत सिंह बंटी का उनके घर आना-जाना था। उसकी छोटी बेटी स्थानीय शहर के एक नामी कान्वेंट स्कूल में पढ़ती थी, उसकी दोस्ती एक लड़के से थी, जिसके बारे में आरोपी गुरप्रीत बंटी को पता चल गया था। मां के आरोपों के अनुसार तभी से आरोपी उसकी बेटी को घर पर उसकी दोस्ती के बारे में बताने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इस दौरान उसने कथित तौर पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ संबंध बनाने शुरू कर दिए और उसका एक अश्लील वीडियो भी बना लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उनकी बेटी चंडीगढ़ की एक नामी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है, लेकिन आरोपी बंटी फिर भी उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। वह उसकी बेटी को बार-बार फोन कर उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रहा था। इसके चलते उसकी बेटी ने उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था। इससे गुस्सा होकर बंटी ने अपने मोबाइल में बनाया उसकी बेटी का अश्लील वीडियो उसकी बड़ी बहन को भेज दिया। इसके बाद परिवार को पूरी कहानी का पता चला और पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही बताया जा रहा है कि आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया है, हालांकि मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस नेता की पत्नी कांग्रेस की टिकट पर पार्षद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed