{"_id":"684c0540e93fb6f25507ff93","slug":"man-died-due-to-heat-in-moga-punjab-weather-update-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में गर्मी से मौत: सड़क पर पैदल चल रहे शख्स को आया चक्कर, धड़ाम से गिरा... फिर नहीं उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में गर्मी से मौत: सड़क पर पैदल चल रहे शख्स को आया चक्कर, धड़ाम से गिरा... फिर नहीं उठा
Fri, 13 Jun 2025 04:35 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 13 Jun 2025 04:35 PM IST
सार
पंजाब में भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है। पंजाब तापमान 47 के करीब पहुंच रहा है। मोगा में भरी दोपहर में पैदल जा रहे व्यक्ति की गर्मी की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन
व्यक्ति की मौत।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब इन दिनों गर्मी से झूलस रहा है। सूबे में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। दिन में लू झुलसा रही है तो वहीं रात का पारा भी उबलने लगा है। पंजाब में दिन का तापमान करीब 47 डिग्री तक पहुंच रहा है। वीरवार को बठिंडा 46.8 डिग्री के साथ पंजाब में सबसे गर्म रहा। दिन तो दिन अब रात में भी गर्मी कहर बरपा रही है। क्योंकि रात का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
लू के थपेड़े और आसमान से बरस रही आग से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। लोग टकटकी नजर से आसमान की तरफ बारिश की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन अभी जो हालात हैं उन्हें देखकर राहत की उम्मीद कम नजर आ रही है। वहीं भीषण गर्मी की वजह से व्यक्ति की मौत भी हुई है। घटना पंजाब के मोगा की है।
विज्ञापन
मोगा के कोटकपूरा रोड से गांव कोठे पत्ती मुहब्बत की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति की भरी दोपहर में गर्मी के कारण सड़क ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार व्यक्ति दोपहर में तेज धूप के बीच पैदल जा रहा था, तभी अचानक उसे चक्कर आया और बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने जब उसे बेहोशी की हालत में देखा, तो तुरंत मोगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब पहुंची तब तक व्यक्ति की सांसे थम चुकी थी।
विज्ञापन
समाजसेवा सोसाइटी मोगा तुरंत मौके पर पहुंची और शव को मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और शव को पहचान के लिए 72 घंटे अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मौत गर्मी की वजह से लग रही है, लेकिन असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।