फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Man dead body found in Batala murder suspected

Punjab: बेटे का जन्मदिन... दवाई लेने घर से निकले पिता की अगले दिन मिली लाश, पत्नी बोली- मर्डर हुआ

Fri, 31 Oct 2025 05:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 31 Oct 2025 05:11 PM IST
सार

बटाला में व्यक्ति का शव मिला है। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। व्यक्ति बीती रात घर से दवाई लेने निकला था। आज सुबह उसकी लाश सुनसान जगह पर मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Man dead body found in Batala murder suspected
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बटाला में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बटाला पुलिस लाइन के न्यू मॉडल टाऊन के नजदीक सुनसान जगह पर शुक्रवार को सुबह व्यक्ति का शव मिला है। वहीं, सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान वरिंदपाल सिंह (38) निवासी प्रेम नगर बटाला के रूप में हुई है। अभी तक मौत के कारणों की कोई पुष्टि नही हो पाई है। वहीं, पारिवारिक सदस्यों द्वारा हत्या होने का शक भी जताया जा रहा है।

विज्ञापन


इस संबंध में मृतक वरिंदरपाल सिंह की पत्नी ममता ने बताया कि उसका पति वीरवार को ओट सेंटर से दवाई लेने गया था। शाम को बेटे का जन्मदिन था। पति देर रात तक घर नही पहुंचा। शुक्रवार को सुबह पुलिस ने उनको सूचित किया और शव की पहचान करवाई तो वह शव उसके पति वरिंदरपाल का ही निकला। पत्नी ने अपने पति का कत्ल होने का शक भी जताया है।
विज्ञापन


इस संबंध में डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि न्यू मॉडल टाऊन के पास एक युवक का शव पड़ा है। उन्होंने मौके पर पहुंच कर सबसे पहले शव की पहचान करवाई है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम और डॉग सेक्ववायड की टीम ने पहुंच कर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक वरिंदरपाल सिंह उर्फ वीरू का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत होने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed