{"_id":"6af147bf1085a0b89f033336","slug":"kotkapura-thieves-broke-into-home-making-off-with-valuables-worth-lakhs-in-just-two-hours-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में बंद घर में चोरी: दिवाली पर सत्संग में गया था परिवार, रसोई के शीशे तोड़ घुसे चोर; लाखों का माल साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोटकपूरा में बंद घर में चोरी: दिवाली पर सत्संग में गया था परिवार, रसोई के शीशे तोड़ घुसे चोर; लाखों का माल साफ
Mon, 09 Nov 2026 09:40 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा
Published by: Nivedita
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:40 AM IST
सार
चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और रसोई के शीशे तोड़कर कमरों तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अलमारियों को खंगालते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी कोटकपूरा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
घर में चोरी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
कोटकपूरा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। जैतो चुंगी के पास चोरों ने एक ऐसे घर को निशाना बनाया, जहां परिवार के सदस्य दिवाली के अवसर पर सत्संग में शामिल होने गए हुए थे। परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर से करीब 15 तोले सोने के गहने और 6 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार फतेह चंद छाबड़ा का परिवार सुबह करीब 9 बजे गांव संधवां स्थित डेरा राधा स्वामी में दिवाली के सत्संग के लिए गया था। करीब दो घंटे बाद जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारियों से सोने के गहने और नकदी गायब मिली।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और रसोई के शीशे तोड़कर कमरों तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अलमारियों को खंगालते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी कोटकपूरा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार से जानकारी हासिल की तथा पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले को ट्रेस करने के निर्देश दिए।
परिवार के करीबी रिश्तेदार विजय नरूला ने बताया कि परिवार के सत्संग के लिए घर से बाहर जाने के दौरान चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद करवाया जाए। उधर, थाना सिटी के एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।