फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Khanna police accused of assaulting man

पंजाब पुलिस की गुंडागर्दी: व्यक्ति से मारपीट; पीड़ित बोला- गोली मार दो, अधिकारी ने कहा- ये इच्छा भी पूरी देंगे

Thu, 20 Nov 2025 07:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 20 Nov 2025 07:42 PM IST
सार

जगपाल सिंह ने आरोप लगाया कि थाने पहुंचने के बाद अधिकारी ने न सिर्फ दुर्व्यवहार किया, बल्कि उसे साइबर क्राइम कार्यालय के सामने बने एक कमरे में ले गए। जहां कमरा बंद कर उसके साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन
Khanna police accused of assaulting man
जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके साथ मारपीट की है। घटना खन्ना की है। व्यक्ति को इस कदर मारा गया है कि वह अस्पताल में भर्ती है। सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती पीड़ित जगपाल सिंह ने साइबर क्राइम थाने के अधिकारी सनोज कुमार पर मारपीट, दुर्व्यवहार और उनकी दस्तार (पगड़ी) उतारने का भी गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मारपीट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


जगपाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले खन्ना सिविल अस्पताल में उनकी पत्नी जो अब अलग रहती है, उससे कहासुनी हो गई थी। पत्नी ने जगपाल सिंह के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। साइबर क्राइम के अधिकारी परमिंदर गिल ने जगपाल सिंह को फोन कर कहा कि ने उसे थाने आने के लिए कहा था। 
विज्ञापन


कमरा बंद कर की मारपीट
जगपाल सिंह ने आरोप लगाया कि थाने पहुंचने के बाद अधिकारी ने न सिर्फ दुर्व्यवहार किया, बल्कि उसे साइबर क्राइम कार्यालय के सामने बने एक कमरे में ले गए। जहां कमरा बंद कर उसके साथ मारपीट की गई। उसकी दस्तार तक उतर गई। जब जगपाल ने कहा कि मैं तो पहले से बहुत दुखी हूं आप मुझे गोली मार दो। इस पर वहां पर मौजूद अधिकारी मनजीत सिंह ने कहा आपकी यह इच्छा भी पूरी कर देंगे। पुलिस द्वारा मारपीट के बाद पीड़ित को खन्ना सरकारी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी मारपीट की बात नहीं, जांच निष्पक्ष होगी- डीएसपी
इस संबध में साइबर थाने के डीएसपी मोहित सिंगला का कहना है कि पति-पत्नी के झगड़े की शिकायत साइबर क्राइम नहीं देखता, लेकिन इस मामले में महिला द्वारा फोटो संबंधी शिकायत साइबर क्राइम को दी गई थी। इस कारण जसपाल सिंह को बुलाया गया था। जांच में मारपीट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। सिटी थाना-1 के अधिकारी जसपाल सिंह के बयान के आधार पर जांच करेंगे। 


जगपाल सिंह के साथ नहीं की मारपीट- सनोज कुमार
साइबर अधिकारी सनोज कुमार का कहना है कि उनपर जो आरोप लगाए गए हैं वह बेबुनियाद हैं। मारपीट वाली कोई बात नहीं है। पति-पत्नी का झगड़ा था। हमने जगपाल सिंह को समझाने की कोशिश की तो वह उल्टा हमसे बहस कर रहा था। बाद में वह वहां से चला गया। उसके साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed