फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Kapurthala youth murdered in Canada his dead body found in lake

पंजाबी युवक की कनाडा में हत्या:झील में मिली लाश, कमाने विदेश गया था दविंदर, गांव में विधवा मां और बूढ़ी दादी

Wed, 23 Jul 2025 08:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 23 Jul 2025 08:18 PM IST
सार

कनाडा में पंजाबी युवक की हत्या की घटना हुई है। उसका शव एक झील में मिला है। मृतक युवक आठ साल पहले रोजी-रोटी कमाने विदेश गया था और उसके घर पर विधवा मां और बुजुर्ग दादी है। 

विज्ञापन
Kapurthala youth murdered in Canada his dead body found in lake
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के युवक की कनाडा में मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है। क्योंकि युवक का शव एक झील में मिला है। पंजाब के कपूरथला के भुलत्थ के गांव रायपुर पीर बख्सवाला के रहने वाला युवक दविंदर सिंह कनाडा में रोजी रोटी कमाने गया था। 
विज्ञापन


कनाडा के विन्निपेग शहर में उसका शव एक झील में मिला है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दविंदर सिंह लगभग 8 वर्ष पहले अपनी पढ़ाई के साथ-साथ काम के लिए कनाडा गया था। दविंदर सिंह के पिता सुखजिंदर सिंह की लगभग 20 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। घर पर दविंदर सिंह की विधवा मां और बुजुर्ग दादी रहती है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी दविंदर सिंह पर थी।  
विज्ञापन




दविंदर सिंह मां गुरमीत कौर ने बताया कि उनका बेटा आठ साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गया था और पढ़ाई के साथ-साथ वह पार्ट टाइम नौकरी भी कर रहा था। बेटे की मौत के बारे में उन्हें तब पता चला जब कनाडा की पुलिस ने परिवार वालों को फोन पर जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरमीत कौर ने कहा कि बेटा दविंदर सिंह मुझसे बात करके काम पर गया था। दविंदर सिंह ने उन्हें बताया था कि वह काम पर जा रहा है। उसके बाद से बेटे के साथ कोई संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया है कि दविंदर सिंह की हत्या कर उसे झील में फेंक दिया है। इस घटना की गहनता से जांच होनी चाहिए। 16 जुलाई को बेटे से बात की थी। 

यह भी पढ़ें: सिपाही ने बचाई 11 जिंदगियां: बठिंडा में नहर में गिरी कार, पानी में कूद गया कांस्टेबल जसवंत... छह बच्चों समेत पूरे परिवार को बचाया, Video
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed