फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Hoshiarpur LPG Tanker Blast case seven people died till 16 injured news update

LPG Tanker Blast: चार और लोगों की मौत, अब तक सात ने तोड़ा दम, जान गंवाने वालों और घायलों की पूरी जानकारी

Sun, 24 Aug 2025 12:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 24 Aug 2025 12:33 PM IST
सार

LPG Tanker Blast Punjab: होशियारपुर में हुए एलपीजी टैंकर ब्लास्ट मामले में चार और लोगों की मौत हुई है। ऐसे में अब तक मरने वालों का आंकड़ा सात पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Hoshiarpur LPG Tanker Blast case seven people died till 16 injured news update
टैंकर में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार आधी रात होशियारपुर-जालंधर हाईवे पर एक एलपीजी टैंकर ब्लास्ट मामले में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 13 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। तीन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शनिवार रात व रविवार सुबह अस्पताल में दाखिल चार मरीजों ने दम तोड़ दिया है। इससे पहले शनिवार तक तीन मरीजों की ही मौत हुई थी। चार मरीजों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा सात पहुंच गया है। 

विज्ञापन


गांव मंडियाला स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट से कुछ दूरी पर जालंधर होशियारपुर हाईवे पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई थी। मंडियाला के पास प्लांट की ओर जा रहा टैंकर महिंद्रा पिकअप से टकराकर पलटा। पलटने के कारण टैंकर में से तेजी से गैस लीक हुई और देखते ही देखते आसपास के इलाके में फैल गई और उसमें आग लग गई जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहे वाहन और आसपास स्थित दुकानें व घर भी आ गए। आग लने से घरों में सो रहे लोग भी चपेट में आ गए थे। 

विज्ञापन

इनकी गई जान 

  • सुखजीत सिंह
  • बलवंत राय
  • धर्मेन्द्र वर्मा पुत्र गोबिंद दास
  • मंजीत सिंह
  • विजय
  • जसविंदर कौर
  • आराधना वर्मा

मंडियाला एलपीजी टैंकर ब्लास्ट में घायल 

  • बलवंत सिंह पुत्र आधे राम 55 वर्ष (डिस्चार्ज)
  • हरबंस लाल पुत्र बुशम्बर सिंह 60 वर्ष 
  • अमरजीत कौर पुत्री गुरमुख सिंह 50 वर्ष
  • सुखजीत कौर पत्नी हरमेश सिंह 
  • ज्योति पत्नी मनप्रीत सिंह
  • सुमन पत्नी मनप्रीत सिंह (डिस्चार्ज)
  • गुरुमुख सिंह पुत्र रावल सिंह
  • हरप्रीत कौर पत्नी गुरमुख सिंह
  • कुसुमा पत्नी भगवान सिंह
  • भगवान दास
  • लल्ली वर्मा पुत्र भविंदर सिंह (डिस्चार्ज)
  • सीता पुत्री भगवान दास
  • अजय पुत्र भगवान
  • संजय पुत्र राहुल शाह
  • राघव पुत्र हरमेश 
  • पूजा पत्नी राहुल शर्मा

मुआवजे का एलान

सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर हादसे में मुआवजे का एलान किया है। सीएम ने कहा कि होशियारपुर के गांव मंडियाला में देर रात एलपीजी टैंकर के फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कुछ लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबर मिली है और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। पंजाब सरकार की ओर से हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और घायलों का इलाज मुफ्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed