{"_id":"6af4bf541d45c0e83f0d5147","slug":"5-people-injured-in-two-road-accidents-three-referred-to-another-hospital-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-189752-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो सड़क हादसों में 5 लोग घायल, तीन रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो सड़क हादसों में 5 लोग घायल, तीन रेफर
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों समेत एक महिला और चार वर्षीय बच्चा घायल हो गया।
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुलासनगरा ओवरब्रिज के नीचे बाइक की टक्कर में खुदागंज क्षेत्र के गांव कोठा खेतल निवासी अरविंद कुमार, उनकी पत्नी श्रीदेवी और चार वर्षीय बेटा आदर्श घायल हो गए। अरविंद को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया। दूसरा हादसा मधुपुरी संपर्क मार्ग पर देवस्थान के पास हुआ। इसमें मधुपुरी निवासी सुरजीत सिंह और गांव नाहिल निवासी संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।