{"_id":"6af4bdc8a1e80334e5023928","slug":"woman-dies-after-eating-toxic-food-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-166202-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव में अनीता देवी (26) की मंगलवार रात संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। महिला की मां ने जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है।
खखरेरू थाने के रक्षपालपुर निवासी रानी देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री अनीता की शादी वर्ष 2019 में फुलवामऊ के कल्लू के साथ हुई थी। कुछ समय तक सब ठीक-ठाक रहा। बाद में दामाद हैदराबाद कमाने चला गया। जहां एक महिला से उसके अवैध संबंध हो गए। इसका अनीता विरोध करती थी। इन दिनों कल्लू गांव में है। इसी बात पर मंगलवार की शाम पुत्री का पति से विवाद हुआ। विवाद बाद कल्लू ने अपने परिवार के चार अन्य लोगों के साथ पुत्री को पीटकर जहरीला पदार्थ खिला दिया। इससे पुत्री की इलाज दौरान देर रात मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद