{"_id":"682837b3875e7ea19605286f","slug":"grenade-found-in-front-of-gate-of-liquor-shop-located-at-focal-point-in-batala-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Batala: शराब के ठेके के पास मिला ग्रेनेड, फटा नहीं... गैंगस्टर्स की वायरल हुई पोस्ट से जागी पुलिस; बताया डमी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Batala: शराब के ठेके के पास मिला ग्रेनेड, फटा नहीं... गैंगस्टर्स की वायरल हुई पोस्ट से जागी पुलिस; बताया डमी
Sat, 17 May 2025 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 May 2025 12:53 PM IST
सार
डीसीपी संजीव कुमार का कहना है। विशेषज्ञ टीम जांच कर रही है कि यह कौन सी विस्फोटक चीज है। फिलहाल इसके डमी बम होने की संभावना बताई जा रही है। वहीं एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने भी इसे डमी ग्रेनेड बताया है।
विज्ञापन
बटाला में ठेके के सामने पड़ा ग्रेनेड
- फोटो : संवाद
विस्तार
बटाला शहर के फोकल प्वाइंट स्थित शराब के ठेके की एक नई ब्रांच के गेट के सामने शनिवार सुबह एक ग्रेनेड मिला। इस ग्रेनेड से कोई धमाका नहीं हुआ। पुलिस की टीम और बम डिफ्यूज टीम ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना का तब पता चला जब शनिवार सुबह गैंगस्टर्स मनु अगवान और गोपी नवांशहरिया की पोस्ट वायरल हुई।
इसके बाद खुफिया एजेंसी और पुलिस में भगदड़ मच गई और मौके पर बटाला के तमाम उच्च अधिकारियों की टीम पहुंच गई। इस संबंध में डीसीपी संजीव कुमार का कहना है। विशेषज्ञ टीम जांच कर रही है कि यह कौन सी विस्फोटक चीज है। फिलहाल इसके डमी बम होने की संभावना बताई जा रही है। वहीं एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने भी इसे डमी ग्रेनेड बताया है। एसएसपी का कहना है कि यह सोशल मीडिया पर एक पब्लिसिटी स्टंट है।