फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Gold earrings stolen from wife of retired Subedar in Halwara husband not want to complain to the police

Punjab Crime: रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी से लूटीं सोने की बालियां, क्यों पुलिस को शिकायत नहीं देना चाहता पति?

Thu, 17 Jul 2025 03:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 17 Jul 2025 03:13 PM IST
सार

पंजाब के हलवारा में रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी से सोने की बालियां लूट कर कार सवार महिलाएं फरार हो गई। शातिर महिलाओं ने पीड़ित बुजुर्ग महिला को आवाज लगाकर अपने पास बुलाया फिर एक कान से सोने की तीन बालियां लूट कर फरार हो गईं।

विज्ञापन
Gold earrings stolen from wife of retired Subedar in Halwara husband not want to complain to the police
दर्द से कराहती बुजुर्ग महिला । - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना-बठिंडा राज मार्ग स्थित हलवारा के कस्बा सुधार बाजार में लुटेरा गिरोह रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी के कान से तीन बालियां लूट ले गया। स्विफ्ट कार सवार लुटेरा गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल थीं। लुटरों ने महिला की बालियां लूट कर उसे चलती कार से नीचे धक्का दे दिया जिससे उन्हें चोट आई है।

विज्ञापन


सेना से रिटायर्ड सूबेदार गांव तुगल निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी हरविंदर कौर का रीढ़ की हड्ड़ी में समस्या के चलते लुधियाना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार सुबह 10 बजे वे स्कूटी पर लुधियाना जाने के बस अड्डा सुधार बाजार पहुंचे थे। स्कूटी पार्क करने वे सड़क से थोड़ा दूर चले गए। इस दौरान हरविंदर कौर को स्विफ्ट कार सवार आरोपियों ने कार के अंदर खींच लिया। कार सवार दो महिलाओं ने उसके एक कान से तीन बालियां निकाल लीं। लोगों को आता देख आरोपी उसे चलती कार से धक्का देकर भाग निकले।
विज्ञापन


कार को युवक चला रहा था और सभी लूटेरे रायकोट की तरफ फरार हो गए। पुलिस की कार्रवाई पर विश्वास न होने के चलते हरविंदर कौर के पति भारतीय सेना से रिटायर्ड सूबेदार बुजुर्ग प्रीतम सिंह लूट की घटना की रिपोर्ट तक नहीं करवाना चाहते। उन्होंने कहा कि आए दिन लूट की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस लुटेरों को तो काबू नहीं कर पाती उल्टा पीडितों के थाना कचहरी में चक्कर कटवा परेशान करती है। प्रीतम सिंह ने कहा कि बालियां तो उन्हें वापिस नहीं मिलेंगी, लेकिन उनका आर्थिक शोषण होगा। इसी वजह से वे पुलिस रिपोर्ट नहीं कराना चाहते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित बुजुर्ग हरविंदर कौर ने बताया कि महिलाओं के आवाज लगाने पर लगा कि कोई पहचान वाली होगी। जैसे ही वह कार के पास गई तो अंदर बैठी महिलाओं ने उन्हें हाथ से खींच लिया और अंदर धकेल लिया।  हरविंदर कौर के अनुसार महिलाए ह्रष्ट-पुष्ट थी। उन्हें कोई नशीली दवा सुंघा कर दाएं कान से तीन सोने की बालियां खींच कर लूट ली। लुटेरे दूसरे कान की बालियां भी खींचने लगे थे, लेकिन लोगों को कार की तरफ आते देख पीड़िता को चलती कार से धक्का देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed