{"_id":"68349c40810c347a5901c159","slug":"firing-on-youths-one-dead-on-the-spot-in-batala-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियों से दहला बटाला: कार सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, गोलियों की आवाज सुन घरों में दुबके लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोलियों से दहला बटाला: कार सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, गोलियों की आवाज सुन घरों में दुबके लोग
Mon, 26 May 2025 10:22 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 26 May 2025 10:22 PM IST
सार
बटाला में तड़ातड़ गोलियों की आवाज सुन लोग सहम गए। सोमवार शाम को हुई वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हुआ है। दोनों युवक कार में सवार थे और हमलावरों ने इनपर अंधाधुंध गोलियां चला दी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के बटाला में सोमवार देर शाम गोलियों की आवाज पूरा कस्बा दहल उठा। बदमाशों ने दो युवकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई। घटना बटाला के कस्बा घुमान की है। यहां एक पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर शाम कार में सवार दो युवकों पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने तोबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुन आसपास के लोग घबरा गए और घरों में दुबक गए।
इस फायरिंग में कार में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा 30 निवासी गांव बरियार और घायल की पहचान बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला निवासी गांव मंडियाला के रूप में की गई है।
घायल बिल्ला को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से गोलियों के कई खोल मिले हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार की हुई यह घटना दो पक्षों के बीच किसी रंजिश के कारण हुई है। अभी तक फायरिंग करने के स्पष्ट कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर राजेश कक्कड़ और थाना घुमान के एसएचओ बिक्रम सिंह पुलिस पार्टी समेत पहुंचे। डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि इस गोली कांड में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी बलजिंदर उर्फ बिल्ला गंभीर रूप से घायल है। डीएसपी का कहना है कि पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।