फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   father of two children committed suicide at home in Abohar

Punjab: घर के आंगन में था पूरा परिवार... दो बच्चों के पिता ने कमरे में उठा लिया खौफनाक कदम

Sat, 29 Nov 2025 05:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 29 Nov 2025 05:18 PM IST
सार

पंजाब के अबोहर में व्यक्ति ने उस समय खौफनाक कदम उठा लिया जब परिवार के लोग घर पर ही मौजूद थे, लेकिन वे बाहर आंगन में थे और व्यक्ति ने कमरे में फंदा लगा लिया। 

विज्ञापन
father of two children committed suicide at home in Abohar
anuj crime - फोटो : istock

विस्तार

अबोहर के गांव बुर्जमुहार में एक व्यक्ति ने घर पर फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। व्यक्ति ने उस समय यह खौफनाक कदम उठाया जब परिवार के लोग घर पर ही मौजूद थे, लेकिन वे बाहर आंगन में थे और व्यक्ति ने कमरे में फंदा लगा लिया। 

विज्ञापन


मृतक व्यक्ति अपने बुजुर्ग पिता की गंभीर बीमारी की वजह से मानसिक रूप से परेशान था। इसी वजह से उसने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दो मासूम बच्चों का पिता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लगभग 27 वर्षीय कुशलदीप मूल रूप से हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाला था। उनका परिवार तीन वर्ष पहले बुर्जमुहार में आकर बस गया था और यहां खेती कर रहा था। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार कुशलदीप के पिता को करीब एक वर्ष पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। पिता की बीमारी और मानसिक तनाव के कारण वह काफी परेशान रहता था। शनिवार दोपहर जब परिवार के सदस्य आंगन में मौजूद थे, तब कुशलदीप ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो वह फंदे से लटका मिला। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 


सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई गुरमीत सिंह ने परिजनों के बयानों पर कार्रवाई की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed