फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Encounter in Fazilka two criminals shot important role in businessman Sanjay Verma murder case

Punjab Crime: फाजिल्का में एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली, कारोबारी संजय वर्मा हत्याकांड में भी अहम भूमिका

Sun, 03 Aug 2025 11:20 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/फिरोजपुर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 03 Aug 2025 11:20 AM IST
सार

अबोहर के मशहूर कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या मामले में अहम भूमिका निभाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंजाब के फाजिल्का में मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Encounter in Fazilka two criminals shot important role in businessman Sanjay Verma murder case
एनकाउंटर में घायल बदमाश। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। फिरोजपुर के फाजिल्का में पुलिस ने रविवार बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। यह मुठभेड़ फाजिल्का के सिटी थाने के प्रभारी निरीक्षक लेख राज के नेतृत्व में अरनीवाला थाने की सीमा में की गई छापेमारी के दौरान हुई। पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हुए हैं। आरोपियों की पहचान साहिल जोसन निवासी चक्क फाखर और सुखपाल सिंह उर्फ पालू निवासी महुआना रोड, अरनीवाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों बदमाशों की अबोहर में कपड़ा व्यापारी न्यू वेयर वेल के मालिक संजय वर्मा की हत्या और फाजिल्का के कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुई हत्या में अहम भूमिका थी।
विज्ञापन

 पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और कई और खुलासे होने की संभावना है।

एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश की, जिस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधियों के पैरों में गोली मारी गई। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों अपराधी हत्या और कई अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला हत्या के सात आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, दो साल से जेल में हैं आरोपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed