फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Electricity Department JE arrested while taking bribe in Fazilka see video

Video: घूसखोर जेई गिरफ्तार, चाय के खोखे में ले रहा था रिश्वत की रकम, विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर दबोचा

Tue, 17 Feb 2026 05:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Feb 2026 05:48 PM IST
सार

पंजाब के फाजिल्का में विजिलेंस टीम ने बिजली विभाग के जेई को घूस लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई खराब बिजली मीटर बदलने की एवज में रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। 

विज्ञापन
Electricity Department JE arrested while taking bribe in Fazilka see video
टोपी पहने आरोपी जेई। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर एक चाय के खोखे पर ट्रैप लगाकर पकड़ा गया। आरोपी की पहचान जेई स्वर्ण सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


गांव गागनके निवासी जागीर सिंह ने विजिलेंस विभाग को शिकायत दी थी कि उनके घर का बिजली मीटर, जो उनकी बहू के नाम पर लगा हुआ है, जल गया था। एक सप्ताह बीतने के बाद भी बिल संबंधी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इस दौरान संबंधित जेई स्वर्ण सिंह चेकिंग के लिए पहुंचे। जेई स्वर्ण सिंह शिकायतकर्ता पर ज्यादा बिजली बिल आने और जुर्माने की बात कहकर दबाव बनाना लगा। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार जेई ने बिजली मीटर का तार उखाड़ दिया और जुर्माना लगाने की धमकी दी। बाद में गांव के एक युवक के माध्यम से उन्हें कार्यालय के बाहर मिलने के लिए बुलाया गया, जहां जेई ने जुर्माना न लगाने के बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में सौदा चार हजार रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




जागीर सिंह ने इसकी शिकायत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को दी। शिकायत की जांच के बाद विभाग ने ट्रैप लगाकर जेई स्वर्ण सिंह को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया। विजिलेंस विभाग के इंस्पेक्टर चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपी जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed