फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Criminal shot in police encounter in Batala

बटाला में एनकाउंटर: पुलिस की गोली से बदमाश घायल, कांग्रेस नेता के शोरूम में पर की थी फायरिंग, मांगी की रंगदारी

Thu, 27 Nov 2025 11:48 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 27 Nov 2025 11:48 AM IST
सार

पंजाब के बटाला में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल हुआ है। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने कुछ दिन पहले अपने एक साथी के साथ कांग्रेस नेता के शोरूम पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
Criminal shot in police encounter in Batala
घटना स्थल पर पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

बटाला के डेरा बाबा नानक के पास पड़ते गांव शाहपुर जाजन के पास वीरवार को सुबह बटाला पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में आरोपी घायल हुआ है। घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में दाखिल करवाया है। आरोपी की पहचान कंवलजीत उर्फ लव जीत निवासी वीरोवाल के रूप में है। 

विज्ञापन


एसएसपी बटाला डॉ. मेहताब सिंह ने बताया की 21 नवंबर को कंवलजीत और उसके साथी ने बटाला के मोबाइल शोरूम पर फायरिंग की थी। यह फायरिंग रंगदारी को लेकर की गई थी। अगले दिन पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान करके इनकी तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन


वहीं वीरवार को सुबह पुलिस को पता चला की कंवलजीत गांव शाहपुर जाजन के आसपास है। जैसे ही पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लगी है। एसएसपी ने आगे बताया घायल आरोपी का संबंध एक कुख्यात गैंगस्टर के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed