फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Clashes over headship at Fazilka Gurdwara, three injured

Firozpur: फाजिल्का के गुरुद्वारे में प्रधानगी को लेकर झड़प, तलवारों से किया हमला; तीन को आई चोट

Sat, 11 Oct 2025 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Oct 2025 02:59 PM IST
सार

दो साल के लिए गुरुद्वारा साहिब में प्रधान बनाया गया था। अब दो साल और यानी कुल चार साल बीत गए हैं। लेकिन गुरुद्वारा साहिब में प्रधानगी का चुनाव नहीं करवाया जा रहा। जिसे लेकर विवाद हुआ है।

विज्ञापन
Clashes over headship at Fazilka Gurdwara, three injured
फाजिल्का में गुरुद्वारे में प्रधानगी को लेकर विवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

फाजिल्का के शिरोमणि भगत नामदेव गुरुद्वारा साहिब में प्रधानगी को लेकर शनिवार सुबह विवाद हो गया। इससे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान करीब 3 लोग जख्मी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गुरुद्वारा साहिब पहुंचे रंजीत सिंह जसल ने बताया कि वह गुरु घर में माथा टेकने के लिए आए थे। प्रसाद लेने के दौरान कुछ शरारती आकर अंदर बैठ गए। जिन्हें बाहर आकर बात करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

तलवारों से किया हमला

आरोपियों ने बाहर आने के बाद तलवारों से हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि उक्त लोग गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी और अन्य पदाधिकारी हासिल करना चाहते हैं। जिसको लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि दो तीन लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


बाहर से आए सतनाम सिंह ने बताया कि उनके द्वारा पंजाब स्तरीय समागम गुरदासपुर में करवाया जा रहा है। इसी तारीख को फाजिल्का के गुरुद्वारा साहिब में रखे गए समागम की तारीख को बदलने के लिए आज वह फाजिल्का आए थे। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान का चुनाव करवाने की मांग

हालांकि उधर दूसरे पक्ष के सतपाल सिंह का कहना है कि दो साल के लिए गुरुद्वारा साहिब में प्रधान बनाया गया था। अब दो साल और यानी कुल चार साल बीत गए हैं। लेकिन गुरुद्वारा साहिब में प्रधानगी का चुनाव नहीं करवाया जा रहा। जिसे लेकर विवाद हुआ है। जिसमें उनके द्वारा चुनाव की मांग की जा रही है।


मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सरवन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे है। बताया जा रहा है दो तीन लोग घायल भी हुए हैं। जिससे मामले में उनके द्वारा जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के दौरान जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed