Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   35 years man dead body found in kalaamb

Sirmour News: कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच-07 किनारे पेड़ से लटका मिला 35 वर्षीय व्यक्ति का शव

Wed, 18 Nov 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
35 years man dead body found in kalaamb
-यूको बैंक के समीप मारकंडा नदी की ओर ढलान में मिला शव, एएसपी नरेंद्र कुमार ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर यूको बैंक के समीप मारकंडा नदी की ओर जाने वाली ढलान में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही उन्होंने तुरंत पुलिस थाना कालाअंब को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नरेंद्र कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया।
मृतक की पहचान दिलीप सिंह (35) पुत्र मेहर सिंह, निवासी गांव कांडो हरयास, रेणुकाजी के रूप में हुई है। फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या मौत के पीछे कोई अन्य कारण है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एएसपी सिरमौर नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही व्यक्ति की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed