फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Body of man missing for two days found in dry well in Phagwara

Phagwara: सूखे कुएं से मिला दो दिन से लापता युवक का शव, कत्ल के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Jul 2025 12:26 PM IST
सार

मृतक सुखविंदर की मां यमुना देवी ने बताया कि उसका बेटा गांव के ही लड़के के साथ ट्रांसफार्मर पर काम करने जाता था। उन्होंने  बताया कि दो दिन से उसके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा था। आज गांव के ही एक सूखे हुए कुएं में से सुखविंदर का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
Body of man missing for two days found in dry well in Phagwara
मृतक - फोटो : फाइल

विस्तार

फगवाड़ा के गांव जगतपुर जटां में एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर कत्ल करके शव को एक खाली कुएं में फेंक दिया गया। मृतक युवक की पहचान सुखविंदर निवासी गांव जगतपुर जटां फगवाड़ा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


मृतक सुखविंदर की मां यमुना देवी ने बताया कि उसका बेटा गांव के ही लड़के के साथ ट्रांसफार्मर पर काम करने जाता था। उन्होंने  बताया कि दो दिन से उसके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा था। आज गांव के ही एक सूखे हुए कुएं में से सुखविंदर का शव बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि उनके लड़के का तेजधार हथियारों से हमला करके कत्ल किया और शव कुएं में फेंक दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर थाना सतनामपुरा के एसएचओ हरदीप सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। 
विज्ञापन


एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सुखविंदर निवासी जगतपुर जटां के रूप में हुई है। डीएसपी भारत भूषण के अनुसार गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान कपिल देव पुत्र दयाल चंद निवासी जगतपुर जट्टां तथा गोकर्ण उर्फ गैरी पुत्र कपिल देव निवासी जगतपुर जट्टां थाना सतनामपुरा फगवाड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed