{"_id":"682582ec7834ff10c10d138b","slug":"big-revelation-in-sangrur-jail-organized-smuggling-racket-from-jail-premises-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस का डीएसपी निकला नशे का सौदागर: जेल से चला रहा था रैकेट, ऑनलाइन होती थी काली कमाई, ऐसे पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस का डीएसपी निकला नशे का सौदागर: जेल से चला रहा था रैकेट, ऑनलाइन होती थी काली कमाई, ऐसे पकड़ा गया
Thu, 15 May 2025 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 15 May 2025 11:30 AM IST
सार
जांच के दौरान संगरूर जेल के डीएसपी (सुरक्षा) गुरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी हुई। वह जेल के अंदर मोबाइल फोन और नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगरूर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जेल परिसर के अंदर से संचालित हो रही एक संगठित तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर जेल के अंदर छापेमारी की गई, जिसमें 9 मोबाइल फोन, 4 स्मार्टवॉच, 50 ग्राम अफीम और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संलिप्तता सामने आई, जो इस तस्करी को अंजाम देने में मदद कर रहा था।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन ठगी का जाल: दूध के चार पैकेट पड़े 97910 रुपये के, ब्लिंकिट से मंगवाए थे; इस तरह लगा चूना
जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने अमृतसर से मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया, जो वर्तमान में संगरूर जेल में बंद कैदी गुरविंदर सिंह का सहयोगी है। मनप्रीत सिंह के पास से पुलिस ने 4 किलो हेरोइन, 5.5 लाख नगद (ड्रग मनी), एक ग्लॉक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब जांच के दौरान संगरूर जेल के डीएसपी (सुरक्षा) गुरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी हुई। वह जेल के अंदर मोबाइल फोन और नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल था। पुलिस ने पाया कि वह अपने परिजनों के यूपीआई खातों के जरिए भुगतान प्राप्त कर रहा था।