ऑनलाइन ठगी का जाल: दूध के चार पैकेट पड़े 97910 रुपये के, ब्लिंकिट से मंगवाए थे; इस तरह लगा चूना
सेक्टर-46बी निवासी महिला को ब्लिंकिट एप के जरिए दूध के चार पैकेट मंगवाने महंगे पड़ गए है। एप के जरिए मंगवाया दूध गर्म करते ही फट गया और जब महिला ने रिफंड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया तो ठगों ने उसके खाते में सेंध लगा दी। ठगों ने महिला को गलती से उसके खाते में 10 लाख रुपये क्रेडिट होने का झांसा देकर उसके खाते से ही 97,910 रुपये निकाल लिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सेक्टर-46बी निवासी महिला को ब्लिंकिट एप के जरिए दूध के चार पैकेट मंगवाने महंगे पड़ गए है। एप के जरिए मंगवाया दूध गर्म करते ही फट गया और जब महिला ने रिफंड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया तो ठगों ने उसके खाते में सेंध लगा दी।
ठगों ने महिला को गलती से उसके खाते में 10 लाख रुपये क्रेडिट होने का झांसा देकर उसके खाते से ही 97,910 रुपये निकाल लिए। इसके अलावा दो अन्य मामलों में भी ठगों ने 29.64 लाख रुपये ठग लिए है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ठगी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
पहला मामला
पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-46बी निवासी अनिता ने बताया कि वह हाउसवाइफ है और परिवार सहित रहती है। बीती 28 मार्च को उसने ब्लिंकिट ऐप के जरिए कुछ घरेलू सामान मंगवाया था जो रात 8:15 बजे उसे घर पर मिल गया था। लेकिन ब्लिंकिट से मंगवाए गए दूध को गर्म करने के लिए गैस पर रखा तो वह फट गया। इसके बाद उसने पैसे रिफंड करवाने के लिए गूगल से ब्लिंकिट एप का हेल्पलाइन नंबर निकाला और उक्त नंबर पर फोन करके दूध के पैसे रिफंड करने के लिए बोला। कुछ देर बाद ही उसे एक व्हाट्सअप कॉल आई और उसने उसे फोन-पे पर रिफंड लेने के लिए बोला। उसने उसे भेजे गए लिंक पर तीन बार डॉट दबाने के लिए कहा तो उसका फोन हैक हो गया।
कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि गलती से आपके खाते में 10 लाख रुपये क्रेडिट हो गए हैं। उसने उन पैसों को वापस करने के लिए बोला और फोन कट गया। इसके बाद उस नंबर से कई बार फोन आए लेकिन महिला ने शक होने पर फोन नहीं उठाया। अगली ही सुबह शक होने पर वह सेक्टर-47 एक्सिस बैंक में गई जहां डिटेल निकलवाने पर पता चला कि उसके खाते में से तीन अलग-अलग किस्तों में 78899, 15013 और 3998 रुपये कट गए हैं। इस तरह ठगों ने उसके खाते में ही रिफंड करने के बजाय 97910 रुपये निकाल लिए।
दूसरा मामला
पुलिस को दी शिकायत में बलवंत निवासी फेस-एक रामदरबार ने बताया कि वह एक साधारण फोन का उपयोग कर रहा था जिसमें कोई स्मार्ट फीचर जैसे व्हाट्सएप, ऑनलाइन बैंकिंग ऐप या कोई अन्य सेवा नहीं है जो इंटरनेट सुविधा से जुड़ी हो। बीती 21 अप्रैल को वह पांच हजार रुपये की राशि निकालने के लिए बैंक गया तो उसे बताया गया कि उसके खाते से 18.03.2025 से 04.04.2025 तक 25.54 लाख रुपये की राशि निकाली है। उसने तुरंत बैंक अधिकारी को बताया कि उसने इस दौरान कोई पैसा नहीं निकाला। उसे बताया गया किया अधिकतर भुगतान यूपीआई/आईएमपीएस/आरटीजीएस के माध्यम से किया गया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर अब अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
तीसरा मामला
जितेंद्र वालिया निवासी सेक्टर-22 ने बताया कि ऑनलाइन निवेश के नाम पर उसके साथ 4.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। बताया कि 23 जनवरी, 2025 को उसने सोशल मीडिया पर निवेश के नाम पर एक मैसेज पढ़ था। उसने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उसका नंबर एक व्हट्सअप ग्रुप में जोड़ दिया गया। इसके बाद 18 फरवरी को उसे 50 हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। इस तरह से ठगों ने उससे अलग-अलग किस्तों में कुल 4.10 रुपये ट्रांसफर करवा लिए और बाद में उन्होंने अपने नंबर ही बंद कर दिए।