फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Barnala police arrested gang running fake call center committing fraud in Zirakpur

Punjab: फर्जी कॉल सेंटर... लाखों रुपये कैश, 67 मोबाइल बरामद, जीरकपुर से चलता था ठगी का खेल, छह गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 06:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 20 Jun 2025 06:33 PM IST
सार

पंजाब ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों के लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का बरनाला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के छह शातिरों को पकड़ा है जिनमें एक युवती भी शामिल है। 

विज्ञापन
Barnala police arrested gang running fake call center committing fraud in Zirakpur
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरनाला पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो फर्जी कॉल सेंटर बनाकर लोन देने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। यह अंतरराज्यीय गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहा था। पिछले दो वर्षों में यह गिरोह अब तक करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस ने इस गिरोह के 9 लोगों को नामजद किया है और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। यह गिरोह मोहाली के जीरकपुर से पकड़ा गया है। जीरकपुर में कॉल सेंटर चलाया जा रहा था और भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।

विज्ञापन


पुलिस को बरनाला के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। इसके बाद बाद साइबर सेल ने शिकायत की जांच करते हुए इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों से लाखों रुपये कैश, 67 मोबाइल, 18 सिम कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। घटना का मुख्य आरोपी अमित कुमार पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन




एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि जीरकपुर में एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया और मौके पर ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पवन कुमार, भवन, वीरा, शिवा, चिरंजीवी और अंबिका शामिल है। गिरोह के सदस्य आम लोगों को लोन देने का झांसा देकर ठगी करते थे। इनमें अमित इस गिरोह का मास्टरमाइंड है जो जीरकपुर का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। अमित के पास जीरकपुर में एक महंगा जिम, 2 फ्लैट और लग्जरी कारें भी हैं। इसके अलावा उसकी जालंधर में भी प्रॉपर्टी है जिस पर पुलिस ने छापेमारी की है, लेकिन उसके घर पर ताला लगा हुआ मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि इनके कॉल सेंटर का नेटवर्क पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, गोवा तक फैला हुआ है। छापेमारी के दौरान उसके पास से 67 मोबाइल फोन और 18 सिम, 1 लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य डिवाइस बरामद की गई है। बीते दो महीनों में उनके द्वारा करोड़ रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी की गई है। ये अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोगों द्वारा बातचीत करके भोले-भाले लोगों को ठगते थे। 


पूछताछ के दौरान आरोपी भवन ने बताया है कि वह 2023 से यह काम कर रहा है। उसने करीब 20 से 22 करोड़ रुपये की ठगी की है। मामले में आरोपी अमित के जीजा के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी पवन कुमार की बहन भी इस अपराध में शामिल है। जांच में सामने आया कि इन आरोपियों ने कुछ बैंकों में 2.75 करोड़ रुपये का लेन-देन किया है और दो महीने में करीब 8 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया है। इस कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड अमित जो फरार है, उसकी संपत्ति की जांच की जा रही है। उसके जीरकपुर में दो फ्लैट और एक जिम को अटैच किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed