{"_id":"67fe838bba8788b91c05864a","slug":"accused-try-to-snatch-sho-revolver-in-khanna-samrala-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस पर फिर हमला: बदमाश ने छीनी एसएचओ की सरकारी रिवॉल्वर; गोली चली, पांच दिन पहले एसआई की हुई थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस पर फिर हमला: बदमाश ने छीनी एसएचओ की सरकारी रिवॉल्वर; गोली चली, पांच दिन पहले एसआई की हुई थी हत्या
Tue, 15 Apr 2025 09:38 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना/समराला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना/समराला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:38 PM IST
सार
पंजाब के खन्ना के समराला में लूट के आरोपी ने एसएचओ की सरकारी पिस्टल छीन ली, लेकिन समय रहते पुलिस मुलाजिम ने उसे दबोच लिया और रिवॉल्वर से गोली चल गई। गोली आरोपी को ही लगी और वह घायल हो गया। हालांकि इस घटना में एसएचओ भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पंजाब में लोगों की सुरक्षा करने वाली पंजाब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है। क्योंकि आए दिन पुलिस वालों पर हमले और यहां तक कि गोली चलाने की घटनाएं हो रही हैं। बीते दिनों खडूर साहिब के गांव कोट मोहम्मद खां में विवाद निपटाने गए थाना श्री गोइंदवाल साहिब के सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं एएसआई जसबीर सिंह की बाजू तोड़ दी गई थी।
विज्ञापन
ऐसी ही घटना मंगलवार को भी हुई है। खन्ना के समराला में लूट के आरोपी ने पिस्टल बरामद करवाने के दौरान एसएचओ की सरकारी रिवॉल्वर छीनने का प्रयास किया। इस दौरान गोली चल गई लेकिन गोली आरोपी को ही लगी और वह घायल हो गया। इस घटना में एसएचओ भी जख्मी हुआ है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले समराला के नजदीकी गांव हेडों के पास लुटेरे बाइक सवार तीन मजदूरों पर फायरिंग कर उनकी बाइक छीन फरार हो गए थे। हमले में एक मजदूर की कमर में दो गोलियां लगी थीं। समराला पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी गुरकरन वीर सिंह के घर तक पहुंच गई। उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी सतनाम सिंह तक पहुंची और उसे भी काबू किया।
विज्ञापन
इस बात का खुलासा एसएसपी खन्ना डॉ. ज्योति यादव ने प्रेसवार्ता में किया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल का पता चला। पिस्टल बरामद करने के लिए पुलिस सतनाम सिंह को मौके पर लेकर गई और पिस्टल बरामद किया। जैसे ही आरोपी पुलिस की गाड़ी में बैठने लगा तो उसने एसएचओ समराला को धक्का मार उसकी सर्विस रिवॉल्वर निकालने की कोशिश की, तो अचानक गोली चल गई। गोली सतनाम सिंह के पैर पर लगी। उसे समराला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस छीनाझपटी में एसएचओ पवित्र सिंह भी घायल हुए। पुलिस रात तीन बजे सतनाम सिंह को पिस्तौल बरामद के लिए बोंदली के ईंट भट्ठे के पास लेकर गई थी।