फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Accused arrested in woman murder case in Moga

Punjab: दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, मदद के बहाने साथ ले गया; जबरदस्ती कर मार डाला... अमरुद्दीन गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 05:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Dec 2025 05:14 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में 10 दिन पहले महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। महिला की लाश अर्धनग्न हालत में मिट्टी में दबी हुई मिली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Accused arrested in woman murder case in Moga
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मोगा में ईंट भट्ठे पर काम करने वाली प्रवासी महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमरुद्दीन के तौर पर हुई है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वह दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। 

विज्ञापन


लगभग 10 दिन पहले मोगा के गांव लोहारा स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाली प्रवासी मजदूर महिला गुलापसा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। गांव लोहारा में 8 दिसंबर को एक प्रवासी मजदूर आरिफ की पत्नी गुलापसा कमरे में खाना बनाते समय अचानक लापता हो गई। 12 दिसंबर को गुलापसा का शव गांव के पास एक ड्रेन के नजदीक अर्धनग्न अवस्था में मिट्टी में आधा दबा मिला था। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि गुलापसा और उसके पति आरिफ के बीच अकसर ईंट भट्ठे में काम को लेकर विवाद होता रहता था। महिला अपने पति से भट्ठे का काम छोड़कर किसी अन्य काम में करने के लिए कहती थी। 8 दिसंबर की रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी अमरुद्दीन महिला गुलापसा को अपने साथ ले गया। आरोपी अमरुद्दीन की बेटी भी उसी ईंट भट्ठे पर अपने पति के साथ काम करती है। इस वजह से अमरुद्दीन का अकसर भट्ठे पर आना-जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी को आरिफ और गुलापसा के बीच लड़ाई झगड़े के बारे में पता था। 8 दिसंबर की रात को जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो आरोपी अमरुद्दीन भी वहीं था। उसने गुलापसा की मदद के बहाने उसे यूपी छोड़ने की बात कही थी। गुलापसा भी उस पर भरोसा कर साथ चली गई। आरोपी ने सुनसान जगह देखकर महिला के साथ जबरदस्ती की। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में गुस्से में आकर हथियार से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने महिला के मुंह व गुप्तांग में मिट्टी भर दी और शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया। 

पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर को ट्रेस करते हुए भट्ठे में मजदूरों के क्वार्टर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में महिला को अमरुद्दीन के साथ पैदल जाते हुए देखा गया। इसके आधार पर पुलिस ने 17 दिसंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया। सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 


डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी अमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या के पीछे की वजह भी बताई। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed