फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   35 year old youth dies due to drug overdose in Bathinda

मौत का इंजेक्शन: बठिंडा में चिट्टे का टीका लगाने से युवक की मौत, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 03:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Jun 2025 03:21 PM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में नशे की ओवरडोज से 35 साल के युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से दो महिलाओं और एक आरोपी पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
35 year old youth dies due to drug overdose in Bathinda
मृतक युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में नशा युवाओं के लिए काल बना हुआ है। नशे की ओवरडोज से मौत का सिलसिला जारी है। ताजा मामला बठिंडा का है। यहां एक युवक की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। 
विज्ञापन


नशे के लिए बदनाम बठिंडा की बीड़ तालाब बस्ती में खूब नशा बिक रहा है। एक दिन पहले बस्ती में रहने वाले एक युवक ने चिट्टा खरीदा और उसका टीका लगा लिया। टीका लगाने के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर थाना सदर बठिंडा पुलिस ने बीड़ तालाब बस्ती की रहने वाली तीन महिलाओं समेत पांच लोगों पर नशा बेचने के आरोप में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की गिरफ्तारी होनी बाकी है।
विज्ञापन


थाना सदर बठिंडा पुलिस को शिकायत देकर बीड़ तालाब बस्ती निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि उसका बेटा गुरमीत सिंह (35) नशे का आदि था, जोकि बस्ती के रहने वाले आरोपी साधु सिंह, किरणा कौर, विधवा महिला प्रेम कौर, आरती व कुलविंदर सिंह निवासी बीड़ तालाब बस्ती से हेरोइन से खरीदता था। बीते 21 जून को गुरमीत सिंह उक्त लोगों से दोबारा चिट्टा खरीदकरआया और उसने चिट्टे का टीका लगा लिया। टीका लगाने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला प्रेम कौर, आरती व कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी साधु सिंह व किरणा कौर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोप टेस्ट पाजिटिव आने पर मामला दर्ज
इधर, रामपुरा मंडी में नशा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनका डोप टेस्ट करवाने पर उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने पर मामला दर्ज किया है। एएसआइ गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नैब सिंह व धरमिंदर सिंह निवासी रामपुरा मंडी नशा कर रहे है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अपनी हिरासत में लेकर उनका डोप टेस्ट करवाया, तो उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसके बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed