फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   19-year-old youth attacked and killed with weapons in Kotkapura

Punjab: 19 साल के युवक को काट डाला; एक दिन पहले हुआ था झगड़ा, हमलावरों ने सरेआम कर दी हत्या

Fri, 07 Nov 2025 09:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 07 Nov 2025 09:26 PM IST
सार

पंजाब के कोटकपूरा में 19 साल के युवक को हथियारों से काट डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय हरीनौ रोड पर बाजीगर बस्ती के पास शुक्रवार को युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या की गई है।

विज्ञापन
19-year-old youth attacked and killed with weapons in Kotkapura
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कोटकपूरा में 19 साल के युवक को हथियारों से काट डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय हरीनौ रोड पर बाजीगर बस्ती के पास शुक्रवार को युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या की गई है। वारदात शुक्रवार शाम रजबाहे के पास हुई। मृतक की पहचान गांव कोहारवाला निवासी 19 वर्षीय बॉबी सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दरअसल, दो पक्षों के बीच वीरवार को एक गोलगप्पे की रेहड़ी पर झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि इस झड़प के दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने बॉबी सिंह को धमकी भी दी थी। शुक्रवार को बॉबी सिंह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर कोटकपूरा में रजबाहे के पास पहुंचा। इसी दौरान दूसरे पक्ष से जुड़े युवक भी वहां आ गए। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से बॉबी सिंह पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी संजीव कुमार और थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर चमकौर सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फरीदकोट से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed