{"_id":"685fb63668f083565105ad78","slug":"17-year-old-girl-committed-suicide-by-jumping-into-canal-troubled-by-flirtatious-accused-arrested-in-bathinda-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले से परेशान किशोरी ने दी जान: बार-बार कॉल्स... फिर देने लगा धमकियां, नहर में कूद गई किशोरी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मनचले से परेशान किशोरी ने दी जान: बार-बार कॉल्स... फिर देने लगा धमकियां, नहर में कूद गई किशोरी, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 28 Jun 2025 03:00 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 28 Jun 2025 03:00 PM IST
सार
मनचले से परेशान 17 वर्षीय किशोरी ने नहर में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोरी को बार-बार फोन कर धमकियां दे रहा था।
विज्ञापन
नहर में कूद गई किशोरी।
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा के निकटवर्ती गांव मानसा कलां की 17 वर्षीय किशोरी ने मनचले से परेशान होकर नहर में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान 30 वर्षीय इंदरप्रीत सिंह निवासी तलवंडी साबो के तौर पर हुई है, जोकि तलवंडी साबो में ही दूध की डेयरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले उसकी ऑनलाइन बेवसाइट पर मृतक किशोरी से जान-पहचान हुई थी, उसके बाद से आरोपी ने किशोरी का मोबाइल नंबर हासिल कर उसे फोन करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
गांव मानसा कलां में रहने वाली किशोरी अपने गांव से रोजाना मौड़ मंडी में कंप्यूटर क्लास के लिए जाती थी। उसे पिछले कुछ समय से उक्त आरोपी परेशान कर रहा था। इससे दुखी होकर उसने शुक्रवार को गांव मौड़ खुर्द के पास नहर में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
किसोरी के पिता ने बताया कि वह रोजाना की तरह बेटी को क्लास से लाने के लिए बस स्टैंड पर खड़े थे। जब उनकी बेटी तय समय पर गांव नहीं पहुंची तो उन्होंने उसे बार-बार फोन करके संपर्क करने की कोशिश की। जब फोन नहीं लगा तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने इंस्टीट्यूट व उसकी सहेलियों को फोन कर मामले की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि किशोरी वहां से चली गई है। छानबीन करते हुए जब वह मौड़ मंडी पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनकी बेटी ने नहर में कूदकर जान दे दी है।
बेटी के जान देने के कारणों का उस समय पता चला जब कुछ समय बाद ही लड़की के मोबाइल पर मनचले लड़के की तरफ से धमकियां आने लगी, जिसके संबंध में लड़की के पिता ने थाना मौड़ पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव नत्त वगेरा के नजदीक नहर से लड़की का शव बरामद किया।