फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   12 year old boy injured by bullet shot in Ferozepur

Punjab: फिरोजपुर में 12 साल के मासूम को लगी गोली... सिर में फंसी, बच्चे की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 18 Aug 2025 06:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 18 Aug 2025 06:34 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में गोली लगने से 12 साल का मासूम घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसकी गंभीर बनी हुई है। बच्चे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
12 year old boy injured by bullet shot in Ferozepur
अस्पताल के बाहर एंबुलेंस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में गोली लगने से 12 साल का मासूम घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसकी गंभीर बनी हुई है। बच्चे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चे की पहचान करीवम मल्होत्रा के तौर पर हुई है। गोली उसके सिर में फंस गई है। घटना के तुरंत बाद बच्चे को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चे की हालत क्रिटिकल बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है। 
विज्ञापन


घटना फिरोजपुर की रोज एवेन्यू कॉलोनी की है। परिजनों के मुताबिक करीवम मल्होत्रा (12)  स्कूल से आकर अलमारी से कपड़े निकाल रहा था। वहीं पर खड़ा कपड़े बदल रहा था तभी अलमारी में पड़ी पिस्तौल अचानक जमीन पर गिर पड़ी और गोली चल गई। गोली बच्चे के सिर पर लगी और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में बच्चे को स्थानीय निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। डाक्टरों ने बच्चे की चिंताजनक स्थिति देखते हुए उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर किया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ थाना सिटी के एसएचओ का कहना है कि बच्चा स्कूल से आया था और अलमारी खोलकर कपड़े पहनने लगा। अलमारी में पिस्तौल रखी थी। पिस्तौल जैसे ही जमीन पर गिरी और गोली चल गई। गोली चलते ही बच्चे के सिर पर जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामले की जांच की जा रही है। अभी फिलहाल परिवार के लोग अस्पताल में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed