फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   12-year-old boy dies in DMC Ludhiana after being shot in the head

Punjab: नहीं बच सका 12 साल करीवम मल्होत्रा... सिर पर लगी थी गोली, डीएमसी लुधियाना में तोड़ा दम

Tue, 19 Aug 2025 03:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 19 Aug 2025 03:23 PM IST
सार

फिरोजपुर में सोमवार को स्कूल से घर लौटे 12 साल के बच्चे को गोली लगी थी। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। बच्चे का इलाज डीएमसी लुधियाना में चल रहा था। 

विज्ञापन
12-year-old boy dies in DMC Ludhiana after being shot in the head
बच्चे के सिर पर लगी थी गोली। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में गोली लगने से घायल हुए 12 साल का मासूम करीवम मल्होत्रा की मंगलवार को मौत हो गई। मासूम को बचाने के लिए चिकित्सकों की लाख कोशिशें की लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को उसे गोली लगी थी और गोली सिर में फंस गई थी। घटना के तुरंत बाद बच्चे को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। हालांकि चिकित्सकों का कहना था कि बच्चे की हालत क्रिटिकल है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

विज्ञापन


घटना फिरोजपुर की रोज एवेन्यू कॉलोनी की है। परिजनों के मुताबिक करीवम मल्होत्रा (12)  स्कूल से आकर अलमारी से कपड़े निकाल रहा था। वहीं पर खड़ा कपड़े बदल रहा था तभी अलमारी में पड़ी पिस्तौल अचानक जमीन पर गिर गई और गोली चल गई। गोली बच्चे के सिर पर लगी और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में बच्चे को स्थानीय निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। डाक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर किया था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ थाना सिटी के एसएचओ का कहना है कि बच्चा स्कूल से आया था और अलमारी खोलकर कपड़े पहनने लगा। अलमारी में पिस्तौल रखी थी। पिस्तौल जैसे ही जमीन पर गिरी और गोली चल गई। गोली चलते ही बच्चे के सिर पर जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed