फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Congress Leader Pratap Bajwa 50 Bomb Statements CM Bhagwant Mann

'50 बम आए': कांग्रेस नेता बाजवा दर्ज कराएंगे बयान, सीएम मान का तंज- बम गिनाने वाले वकील तलाशते फिर रहे हैं

Mon, 14 Apr 2025 09:53 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 14 Apr 2025 09:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा के 50 बम वाले बयान को लेकर मंगलवार को भी तंज कसा है। सीएम मान ने कहा कि बम गिनाने वाले अब वकील तलाशते फिर रहे हैं । 

विज्ञापन
Congress Leader Pratap Bajwa 50 Bomb Statements CM Bhagwant Mann
मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : ANI

विस्तार

हैंड ग्रेनेड वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर रविवार देररात मोहाली के साइबर क्राइम पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया और उन्हें समन भेजकर सोमवार को बयान दर्ज करवाने को कहा था। बाजवा के बजाय सोमवार को उनका वकील थाने पहुंचा और उसने पुलिस से समय की मांग की। बाजवा के वकील ने कहा कि पुलिस का समन रविवार देर रात मिला था, जिसकी वजह से बावजा समय रहते कानूनी सलाह नहीं ले पाए। अब वे मंगलवार दोपहर करीब दो बजे साइबर क्राइम थाने में पेश होकर बयान दर्ज करवाएंगे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बाजवा ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि पंजाब में 50 हैंड ग्रेनेड आए, इनमें से 18 का इस्तेमाल हुआ है, अब भी 32 बाकी हैं। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने उन्हें घेरा था और कहा था कि अगर वे जानकारी साझा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी के बाद रविवार रात को एफआईआर दर्ज की गई थी। अब ये मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पंजाब कांग्रेस ने मंगलवार को चंडीगढ़ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में सरकार व पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
विज्ञापन


बम गिनाने वाले अब वकील तलाशते फिर रहे हैं : मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर मंगलवार को एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को एक आधारहीन और तर्कहीन बयान दिया है। इस तर्कहीन बयान का उद्देश्य केवल लोगों को डराना और उनके मन में दहशत पैदा करना था। सीएम ने कहा कि पंजाब के लोग ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेंगे। मान ने आगे तंज कसते कहा कि अब वह नेता बमों की स्थिति बताने के बजाय अपने गलत कार्यों के लिए कानून से बचने के लिए वकील तलाशते फिर रहे हैं। पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी की फेरी मौके मान ने विपक्षी दलों के नेताओं को चेतावनी दी कि वे धमकी और दहशत की राजनीति में शामिल होने से बचें, क्योंकि लोग उनके विभाजनकारी और शरारतपूर्ण रवैये को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष को मुद्दों पर आधारित राजनीति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed