फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Coaches manufactured in Kapurthala will enhance luxury for Bangladesh Railways.

पंजाब: मेक इन इंडिया की सरपट दौड़, कपूरथला में तैयार ट्रेन कोच से अपग्रेड होगा बांग्लादेश रेलवे

Wed, 12 Aug 2026 05:00 AM IST
शाहिल शर्मा मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 12 Aug 2026 05:00 AM IST
सार

भारत और बांग्लादेश के बीच रेलवे क्षेत्र में सहयोग लंबे समय से जारी है। वर्ष 2024 में भारतीय रेलवे की निर्यात इकाई राइट्स ने बांग्लादेश रेलवे के साथ 200 ब्रॉडगेज यात्री कोचों की आपूर्ति के लिए करीब 915 करोड़ रुपये का करार किया था। 

विज्ञापन
Coaches manufactured in Kapurthala will enhance luxury for Bangladesh Railways.
कपूरथला फैक्ट्री में तैयार हुए रेलवे कोच - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांग्लादेश रेलवे के लिए पंजाब की कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में तैयार किए गए 19 यात्री कोच रवाना कर दिए गए हैं। यह कपूरथला से बांग्लादेश तक जाएंगे। इस रेल कोच फैक्ट्री में बांग्लादेश रेलवे के लिए  200 आधुनिक ब्रॉडगेज यात्री कोच  तैयार किए जाने हैं। इनमें से 19 कोचों के पहले रेक को मंगलवार को रोलआउट किया गया।
विज्ञापन


 

Coaches manufactured in Kapurthala will enhance luxury for Bangladesh Railways.
एसी स्लीपर कोच - फोटो : अमर उजाला
भारत और बांग्लादेश के बीच रेलवे क्षेत्र में सहयोग लंबे समय से जारी है। वर्ष 2024 में भारतीय रेलवे की निर्यात इकाई राइट्स ने बांग्लादेश रेलवे के साथ 200 ब्रॉडगेज यात्री कोचों की आपूर्ति के लिए करीब 915 करोड़ रुपये का करार किया था।  इस परियोजना के लिए यूरोपीय निवेश बैंक से वित्त पोषण किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Coaches manufactured in Kapurthala will enhance luxury for Bangladesh Railways.
ट्रेन कोच - फोटो : अमर उजाला
वैश्विक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद भारत को यह परियोजना मिली थी। परियोजना के तहत बांग्लादेश रेलवे को 104 एसी और 96 नॉन-एसी कोच उपलब्ध कराए जाएंगे। इन आधुनिक कोचों का निर्माण कपूरथला स्थित रेलवे कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है। अनुबंध में केवल कोचों की आपूर्ति ही नहीं, बल्कि डिजाइन से संबंधित विशेषज्ञता, स्पेयर पार्ट्स की सहायता और प्रशिक्षण भी शामिल है। 
विज्ञापन

Coaches manufactured in Kapurthala will enhance luxury for Bangladesh Railways.
कपूरथला ट्रेन फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला
आपूर्ति और कमीशनिंग के लिए 36 महीने की अवधि तय की गई है जबकि इसके बाद 24 महीने की वारंटी का प्रावधान है। इससे पहले भी भारत बांग्लादेश को 120 ब्रॉडगेज एलएचबी यात्री कोच उपलब्ध करा चुका है। वर्ष 2015 में राइट्स और बांग्लादेश रेलवे के बीच समझौते के बाद कपूरथला की आरसीएफ ने इन कोचों का निर्माण किया था। वर्ष 2016 में इनकी खेप बांग्लादेश भेजी गई थी। इनमें एसी फर्स्ट क्लास स्लीपर, एसी चेयर कार, पेंट्री वाले नॉन-एसी चेयर कार, प्रार्थना कक्ष वाले नॉन-एसी चेयर कार और पावर कार शामिल थे।

Coaches manufactured in Kapurthala will enhance luxury for Bangladesh Railways.
ट्रेन कोच बांग्लादेश रवाना - फोटो : अमर उजाला
बिट्टू ने पीएम मोदी और रेलवे मंत्री वैष्णव को दी बधाई
इस उपलब्धि के लिए पूर्व केंद्रीय राज्य रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को बधाई दी है। बिट्टू ने कहा कि कपूरथला में तैयार ये कोच अब भारत की सीमाओं से बाहर बांग्लादेश के यात्रियों को सेवाएं देंगे। यह परियोजना ‘मेक इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड’ की अवधारणा को भी मजबूती देती है और पंजाब की तकनीकी दक्षता तथा भारतीय रेल निर्माण क्षमता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed