फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Mann reacts to the Parvinder murder case

परविंदर हत्याकांड: सीएम मान बोले- पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश, बर्दाश्त नहीं होगा कानून से खिलवाड़

Wed, 14 Oct 2026 04:34 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2026 04:34 PM IST
सार

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मानसा में हुई यह दुखद घटना अत्यंत निंदनीय है। पंजाब के युवा राज्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
CM Mann reacts to the Parvinder murder case
सीएम भगवंत मान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएम मान ने पंजाब के मानसा जिले में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले को लेकर राज्य सरकार का रुख स्पष्ट किया है। सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मानसा में हुई यह दुखद घटना अत्यंत निंदनीय है। पंजाब के युवा राज्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। राज्य में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।सीएम मान ने कहा इस मामले में पुलिस को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कानून अपने हाथ में लेने वालों के सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
 
आरोपी के घर और शॉप पर बुलडोजर एक्शन
पुलिस ने जेसीबी से कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर को गिरा दिया है। वहीं, आरोपी की मेडिकल शॉप के पास भी पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची है। मौके पर मौजूद लोगों ने अपना रोष जाहिर करते हुए मेडिकल शॉप में आग लगा दी। पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को पीछे हटाया और दुकान को भी गिरा दिया। वहीं, पुलिस ने बुधवार सुबह मुख्य आरोपी मेडिकल स्टोर मालिक को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

Trending Videos

मुख्यमंत्री मान ने इस हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को मामले में हर स्तर पर हुई किसी भी चूक की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हत्या के पीछे जो भी लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed