फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Mann close friend Manjit Singh Sidhu joins Congress

पंजाब की सियासत में हलचल: सीएम मान के करीबी ने थामा कांग्रेस का दामन, मुख्यमंत्री के रह चुके हैं पूर्व ओएसडी

Tue, 13 Oct 2026 05:23 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 13 Oct 2026 05:23 PM IST
सार

सीएम मान के बचपन के दोस्त मनजीत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी थे। साल 2014 में वह आप में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
CM Mann close friend Manjit Singh Sidhu joins Congress
मनजीत सिंह सिद्धू ने थामा कांग्रेस का दामन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी और उनके बचपन के करीबी मित्र मनजीत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने आज उनका पार्टी में स्वागत किया। सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने को पंजाब की सियासत में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। मनजीत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को मजबूत करने में भी अहम योगदान दिया था और लंबे समय तक भगवंत मान के साथ मिलकर काम किया था।

विज्ञापन


जनवरी 2023 में बने थे मुख्यमंत्री के ओएसडी
मनजीत सिंह सिद्धू को जनवरी 2023 में मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद ही उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए 18 नवंबर 2023 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी के रूप में उनकी पहचान रही है।
विज्ञापन

 

Trending Videos

पत्रकारिता से राजनीति तक का सफर
मनजीत सिंह सिद्धू पेशे से पुराने पत्रकार रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उनकी दोस्ती बचपन से है। दोनों ने कॉलेज के दिनों में भी साथ समय बिताया। यही दोस्ती आगे चलकर राजनीतिक सहयोग में बदली और सिद्धू ने भगवंत मान के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी के लिए काम करना शुरू किया। 

साल 2014 में आप से जुड़े
मनजीत सिंह सिद्धू ने नौकरी से इस्तीफा देने के बाद वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी के लिए काम करना शुरू किया था। इसके बाद पार्टी की गतिविधियों और चुनावी अभियानों में उनकी भूमिका लगातार महत्वपूर्ण बनी रही। पंजाब में आम आदमी पार्टी के संगठन और राजनीतिक आधार को मजबूत करने में सिद्धू का विशेष योगदान रहा। वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली थी। चुनावी अभियान के दौरान मीडिया से समन्वय और प्रचार संबंधी कार्यों में उनकी भूमिका अहम रही। 

कांग्रेस में शामिल होने से बढ़ी राजनीतिक चर्चा
सीएम भगवंत मान के करीबी रहे मनजीत सिंह सिद्धू का कांग्रेस में शामिल होना पंजाब की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। आम आदमी पार्टी के साथ लंबे समय तक काम करने और मुख्यमंत्री के ओएसडी की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका कांग्रेस में जाना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब देखना होगा कि कांग्रेस में उनकी नई भूमिका पंजाब की राजनीति में किस तरह सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed