फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant Mann reached Sultanpur Lodhi on 25th anniversary of Kali Bein

पवित्र काली बेईं की 25वीं वर्षगांठ: सीएम भगवंत मान पहुंचे सुल्तानपुर लोधी, पानी बचाने के संकल्प को दोहराया

Wed, 16 Jul 2025 03:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Jul 2025 03:05 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि मेरा लोगों से आग्रह है कि जहां भी पानी बर्बाद किया जा रहा हो, उसे रोकना है और लोगों को भी जागरूक करना है। यह हमारा नैतिक कर्तव्य हैं। लुधियाना के बुड्ढा नाला की समस्या को जल्द सरकार हल करेगी।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann reached Sultanpur Lodhi on 25th anniversary of Kali Bein
सुल्तानपुर लोधी में पहुंचे सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

सीएम भगवंत मान ने बुधवार को कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में पवित्र काली बेईं की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर शिरकत की है। इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों की सराहना की और कहा कि सीचेवाल ने एक असंभव कार्य को संभव कर दिखाया है। 
विज्ञापन


मान ने कहा कि इस वक्त पानी को बचाना सभी के लिए अहम काम है। जब हमारी सरकार बनी तब पंजाब राज्य का सिर्फ 21 प्रतिशत पानी इस्तेमाल कर रहा था। आज सरकार को तीन साल होने को आए, हम आज के समय में 63 प्रतिशत पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुरानी नहरें, खड्डे और अन्त पानी के स्रोतों को फिर से जीवित किया गया है। जिससे हर गांव में पानी की सप्लाई बढ़ी और किसानों को पानी की भरपूर मदद मिली। 
विज्ञापन


मान ने कहा कि मेरा लोगों से आग्रह है कि जहां भी पानी बर्बाद किया जा रहा हो, उसे रोकना है और लोगों को भी जागरूक करना है। यह हमारा नैतिक कर्तव्य हैं। लुधियाना के बुड्ढा नाला की समस्या को जल्द सरकार हल करेगी। संत सीचेवाल को इस बारे में बताया गया और उन्हें इसकी समस्या का भी जल्द से जल्द हल करवाने का आग्रह किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बेअदबी कानून से बेअदबी करने वालो को मिलेगी सख्त सजा

सीएम ने कहा कि बेअदबी करने वालों को सख्त से सख्त सजा देने के लिए हमारी सरकार कानून लेकर आई है। अगर हमारा पिता हमारे घर में सुरक्षित नहीं है, तो बाहर वालों को हम क्या कहेंगे। ऐसे में सभी तथ्यों को देखते हुए हमने यह कानून बनाया है। जिससे शरारती तत्वों को सबक मिल जाए कि हमें ऐसा नहीं करना है। मगर यह हमारे लिए दुख की बात है कि हमें गुरु साहिब की सुरक्षा के लिए कानून बनाना पड़ रहा है। क्योंकि हम तो गुरु से मांगते हैं कि वह हमारी रक्षा करें। 

इस दाैरान सीएम मान ने हरियाणा को नसीहत देते हुए कहा कि हरियाणा वाले भी हमारे भाई हैं, मगर प्यार से हमसे आप जो मर्जी मांग लो, हम दे देंगे। लेकिन जबरदस्ती हम कोई भी चीज नहीं देंगे। 


सीएम ने कहा कि हमारी सरकार 10 लाख तक की जीवन बीमा स्कीम लेकर आई है। जिसमें मरीज को अच्छे अस्पताल में दस लाख तक का इलाज फ्री मिलेगा। इसमें कम से कम पेपर वर्क रखा गया है। सिर्फ आधार और वोटर कार्ड लेकर अस्पताल जाओ, इलाज करवाकर वापस आ जाओ। बिल का हिसाब हमारी सरकार करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed