फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Clash between farmers and police on Barnala-Bathinda National Highway see video

Video: बरनाला-बठिंडा हाईवे पर किसानों-पुलिस में झड़प, उखाड़ फेंके बैरिकेड्स; 53 किसान गिरफ्तार

Fri, 06 Feb 2026 08:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 06 Feb 2026 08:30 PM IST
सार

Punjab Farmer Protest: बरनाला-बठिंडा हाईवे पर किसान और पुलिस आमने-सामने हो गए। प्रदर्शन कर रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। स्थिति उस समय बिगड़ गई जब किसान आगे बढ़े और पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों में कई महिलाएं भी शामिल थी। पुलिस ने 53 किसानों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Clash between farmers and police on Barnala-Bathinda National Highway see video
किसानों और पुलिस के बीच टकराव। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरनाला-बठिंडा नेशनल हाईवे पर तपा के पास मंगलवार को किसानों और पुलिस के बीच तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस में झड़प हो गई, जिसके बाद बरनाला पुलिस ने करीब 53 किसानों को गिरफ्तार कर लिया। तपा में किसानों का विरोध देर शाम तक जारी रहा।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के जिला बरनाला अध्यक्ष चमकौर सिंह नैनेवाल ने बताया कि बठिंडा जिले के गांव जींद में सरदारों की लगभग 700 एकड़ जमीन से जुड़े मामले को लेकर संगठन लंबे समय से किसानों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी मामले में किसानों और यूनियन नेताओं को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


नैनेवाल के अनुसार, किसान सरनदीप सिंह और किसान बलदेव सिंह के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया। सरनदीप सिंह को जेल भेज दिया गया और उसकी मां की मौत के बाद भी उसे रिहा नहीं किया गया। किसान नेताओं ने साफ कहा कि जब तक किसानों के खिलाफ दर्ज मामले रद्द नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां के नेतृत्व में किसानों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बरनाला में डीसी कार्यालय के बाहर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इसके लिए किसान बरनाला से रैली के रूप में काफिला लेकर रवाना हुए।




हालात को देखते हुए बरनाला पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ बरनाला-बठिंडा नेशनल हाईवे और तपा के पास बैरिकेडिंग कर दी। मौके पर एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और डीएसपी मौजूद रहे। हाईवे के दोनों ओर ट्रकों को खड़ा कर दिया गया और वाटर कैनन की भी व्यवस्था की गई।

स्थिति उस समय बिगड़ गई जब आगे बढ़ने को लेकर किसानों और पुलिस के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसके बाद किसान बठिंडा की ओर मार्च करते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बड़ी संख्या में किसानों ने बाजार क्षेत्र में लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ गए। पुलिस द्वारा रोकने की कोशिशों के बावजूद किसान बैरिकेडिंग पार कर बठिंडा की ओर कूच कर गए, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed