{"_id":"6afd82d1768d786e3c04ee86","slug":"chd-punjab-big-news-today-nitin-nabin-arrived-in-jalandhar-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chd-Punjab Big News: नितिन नबीन पहुंचे जालंधर, नशीले पदार्थ और हथियार बरामद; नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chd-Punjab Big News: नितिन नबीन पहुंचे जालंधर, नशीले पदार्थ और हथियार बरामद; नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन
Wed, 18 Nov 2026 04:19 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 18 Nov 2026 04:19 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार को जालंधर पहुंचे। अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियार बरामद। पंचकूला नागरिक अस्पताल में नर्सों का प्रदर्शन। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
विज्ञापन
चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
निहंगों ने युवकों को मारे थप्पड़। चंडीगढ़ में बढ़ने लगी ठंड। पंचकूला नागरिक अस्पताल में नर्सों का प्रदर्शन। अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियार बरामद। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे जालंधर। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
विज्ञापन
Trending Videos
नितिन नबीन पहुंचे जालंधर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार को आदमपुर स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने उनका स्वागत किया। नितिन नबीन श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा की शुरुआत करने के लिए पंजाब पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर

अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियार बरामद
भारत-पाकिस्तान सीमा पर नशा और हथियारों की तस्करी के प्रयासों के बीच बीएसएफ और पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में हथियार, हेरोइन, अफीम और ड्रोन बरामद किए हैं। इन मामलों में पुलिस ने संबंधित थानों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

पंचकूला नागरिक अस्पताल में नर्सों का प्रदर्शन
मरीज आशीष कुमार की मौत के मामले में छह नर्सिंग अधिकारियों के निलंबन के बाद जिला नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में हड़कंप मच गया। निलंबन के विरोध में एचकेआरएन और नर्सिंग स्टाफ के करीब 250 कर्मचारी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हड़ताल पर रहे। देखते ही देखते इमरजेंसी, ओपीडी और कार्ड विंडो पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। इलाज के लिए आए मरीज और उनके तीमारदार को काफी देर तक भटकना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

निहंगों ने युवकों को मारे थप्पड़
श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए देश-विदेश से पहुंचने वाली संगत को गोल्डन टेंपल के आसपास कुछ लोगों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि कुछ होटल से जुड़े लोग रास्ते में ही श्रद्धालुओं को रोककर उन्हें कमरा लेने के लिए आवाजें लगाते हैं। इस गतिविधि के खिलाफ निहंगों ने एक बार फिर कार्रवाई की है। कुछ युवकों को रोककर थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ में बढ़ने लगी ठंड
चंडीगढ़ शहर में सुबह और शाम ठंडक का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 नवंबर को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। पढ़ें पूरी खबर