Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh sweltering in November November 9th marks hottest in three years

नवंबर में भी तप रहा चंडीगढ़: तीन साल में नाै नवंबर रहा सबसे गर्म, रात का तापमान भी एक डिग्री चढ़ा

Tue, 10 Nov 2026 08:25 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 10 Nov 2026 08:25 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में इस बार 9 नवंबर सबसे गर्म रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। इसके मुकाबले वर्ष 2024 और 2025 में 9 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहा था।

विज्ञापन
Chandigarh sweltering in November November 9th marks hottest in three years
चंडीगढ़ में अभी भी गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवंबर का दूसरा सप्ताह चल रहा है लेकिन चंडीगढ़ में गर्मी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा। दिन में तेज धूप के बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच गया है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में इस बार 9 नवंबर सबसे गर्म रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। इसके मुकाबले वर्ष 2024 और 2025 में 9 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहा था। पिछले 24 घंटे में भी पारे में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नवंबर में आमतौर पर दिन का तापमान गिरने लगता है लेकिन इस बार दोपहर की धूप में गर्मी का अहसास बना हुआ है। सुबह और शाम को ही हल्की ठंड महसूस हो रही है।
विज्ञापन


रात में भी बढ़ी गर्मी, सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा पारा
दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 24 घंटे के मुकाबले एक डिग्री और सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। दिन में तेज धूप के कारण हवा में नमी का स्तर भी तेजी से गिरा। सुबह अधिकतम आर्द्रता 84 फीसदी थी, जो दोपहर तक घटकर 43 फीसदी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम
मौसम केंद्र के पांच दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार ट्राइसिटी में अगले पांच दिन बारिश की संभावना नहीं है और मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। 10 और 11 नवंबर को आसमान साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 30 से 31 और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 12 नवंबर को आंशिक बादल छा सकते हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 15 डिग्री रह सकता है। 13 और 14 नवंबर को आसमान फिर साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास और रात का पारा बढ़कर 16 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed