फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Punjab Big News today bsf amarinder singh raja warring lpu violence

Chd-Pb Big News: तरनतारन में दो घुसपैठिए ढेर, एलपीयू हिंसा में नाै गिरफ्तार; राजा वडिंग ने दिया इस्तीफा

Fri, 02 Oct 2026 03:52 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 02 Oct 2026 03:52 PM IST
सार

पंजाब के तरनतारन में आज बीएसएफ ने दो घुसपैठियों को मार गिराया। वहीं अमृतसर में पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो नेटवर्क का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे 10 किलो हेरोइन और 10 अवैध पिस्तौल बरामद किए गए हैं। पढ़ें आज की बड़ी खबरें 

विज्ञापन
Chandigarh Punjab Big News today bsf amarinder singh raja warring lpu violence
चंडीगढ़ और पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज राहुल गांधी को औपचारिक ताैर पर अपना इस्तीफा साैंपा। इसके बाद उन्होंने पंजाब प्रभारी सचिन पायलट पर निशाना साधा। वहीं सुनाम में नशे की चपेट में आकर छह माह के भीतर दो भाइयों की माैत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। तरनतारन में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो घुसपैठियों को बीएसएफ ने मार गिराया। पढ़ें, चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें

विज्ञापन




राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को दिया इस्तीफा: कहा-लगता है, अब छुट्टी लेनी चाहिए 
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की और औपचारिक ताैर पर अपना इस्तीफा उन्हें साैंपा। राहुल से मुलाकात से बाद वड़िंग ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को अपने अध्यक्षीय अनुभव बताए। उनसे पंजाब के हालात पर भी चर्चा हुई। वड़िंग ने कहा कि उन्हें लगता है कि अब छुट्टी लेनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

एलपीयू हिंसा में मिग-23 पर खड़ा ‘वायरल शख्स’ मंडी से गिरफ्तार, अब तक नाै काबू 
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात एलपीयू के छात्र हैं। दो आउटसाइडर हैं। पढ़ें पूरी खबर

सुनाम में नशे का कहर: परिवार के दो बेटे चढ़े ड्रग्स की बलि 

घर से निकलते वक्त उसने मुझसे 700 रुपये मांगे थे... क्या पता था कि मेरा बेटा अब कभी लौटकर नहीं आएगा! यह कहते हुए रानी कौर के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। नशे के दैत्य ने एक ही परिवार की खुशियां पूरी तरह उजाड़ दी हैं। बीती रात सुनाम के मोहणा पौड़ियां इलाके में नशे की ओवरडोज के कारण 26 वर्षीय युवक कमलप्रीत सिंह की मौत हो गई। मात्र 6 महीने के छोटे से अंतराल में इस अभागे परिवार ने अपने दोनों बेटों को नशे की बलि चढ़ते देखा है। कुछ माह पहले ही छोटा बेटा नशे की भेंट चढ़ा था और अब बड़ा बेटा कमलप्रीत भी दुनिया छोड़ गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

पठानकोट के युवक से एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर ठगे 21 लाख, दो शातिर गिरफ्तार
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट दिलाने और कम फीस में दाखिला करवाने का भरोसा देकर करीब 21 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ पठानकोट साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद रायपुर से दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप, फर्जी पहचान संबंधी कागजात और विद्यार्थियों से जुड़ा रिकॉर्ड बरामद हुआ है।  पढ़ें पूरी खबर

अमृतसर में 10 किलो हेरोइन, 10 पिस्तौल के साथ 4 तस्कर काबू 

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 10 किलो हेरोइन और 10 अवैध पिस्तौल बरामद की हैं। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

जलालाबाद में डीएसपी कार्यालय के बाहर फायरिंग 
जलालाबाद के स्थानीय डीएसपी कार्यालय के बाहर मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर फायरिंग किए जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना सिटी जलालाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed