फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   drugs in Sunam Two sons of same family fell victim to drugs in six months

सुनाम में नशे का कहर: परिवार के दो बेटे चढ़े ड्रग्स की बलि, सिर्फ छह महीने में ही उजड़ गई परिवार की खुशियां

Fri, 02 Oct 2026 02:52 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला Published by: Nivedita Updated Fri, 02 Oct 2026 02:52 PM IST
सार

सुनाम के मोहणा पौड़ियां इलाके में 26 वर्षीय युवक कमलप्रीत सिंह की मौत हो गई। छह महीने पहले ही उसके छोटे भाई ने नशे के कारण दम तोड़ा था। अब कमलप्रीत की माैत के बाद परिवार बेसुध है।  

विज्ञापन
drugs in Sunam Two sons of same family fell victim to drugs in six months
सुनाम में ओवरडोज से युवक की माैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर से निकलते वक्त उसने मुझसे 700 रुपये मांगे थे... क्या पता था कि मेरा बेटा अब कभी लौटकर नहीं आएगा! यह कहते हुए रानी कौर के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। नशे के दैत्य ने एक ही परिवार की खुशियां पूरी तरह उजाड़ दी हैं। 
विज्ञापन


बीती रात सुनाम के मोहणा पौड़ियां इलाके में नशे की ओवरडोज के कारण 26 वर्षीय युवक कमलप्रीत सिंह की मौत हो गई। पीड़ित परिवार पर जो बीती है, उसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हैं। मात्र 6 महीने के छोटे से अंतराल में इस अभागे परिवार ने अपने दोनों बेटों को नशे की बलि चढ़ते देखा है। कुछ माह पहले ही छोटा बेटा नशे की भेंट चढ़ा था और अब बड़ा बेटा कमलप्रीत भी दुनिया छोड़ गया।
विज्ञापन


दुकान पर अचेत मिला था बेटा
जानकारी के अनुसार, कमलप्रीत नशे का आदी हो चुका था। बीती रात जब वह पिता की दुकान से समय पर घर नहीं लौटा, तो उसकी मां और बहन ढूंढते हुए दुकान पर पहुंचीं। वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमलप्रीत बेसुध पड़ा हुआ था। उस समय पिता काम के सिलसिले में शहर से बाहर गए हुए थे। परिजन रोते-बिलखते उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय युवाओं ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल की है । युवाओं ने गम और गुस्से में कहा कि सुनाम में नशे का कारोबार इस कदर धड़ल्ले से फल-फूल रहा है कि बाहरी जिलों के नशेड़ियों में भी यह चर्चा रहती है कि यहां सबसे 'फाइन क्वालिटी' का चिट्टा आसानी से मिलता है।


पुलिस ने मां-बेटे पर दर्ज किया केस
थाना शहरी सुनाम के एसएचओ इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में मृतक के पिता के बयानों पर राजविंदर कौर और उसके बेटे हरमन सिंह उर्फ नेपाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed