{"_id":"6abf4540332b8613ae0e15ae","slug":"amarinder-singh-raja-warring-resignation-rahul-gandhi-delhi-all-update-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस्तीफे के बाद राजा वड़िंग दिल्ली रवाना: राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, कहा-उनसे हमेशा दिल की बात की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्तीफे के बाद राजा वड़िंग दिल्ली रवाना: राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, कहा-उनसे हमेशा दिल की बात की
Fri, 02 Oct 2026 11:17 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:17 AM IST
सार
पंजाब में नए प्रधान के लिए तीन नामों का पैनल हाईकमान को साैंपा गया है। इनमें पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला (मालवा क्षेत्र), विधायक परगट सिंह (दोआबा) व पूर्व मंत्री सुखी सरकारिया (माझा क्षेत्र) के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग इस्तीफा देने के बाद आज दिल्ली पहुंचे हैं। वे राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। राहुल से मुलाकात से पहले वड़िंग ने कहा कि राहुल गांधी से हमेशा दिल की बात की है।
विज्ञापन
वहीं पंजाब में नए प्रधान के लिए तीन नामों का पैनल हाईकमान को साैंपा गया है। इनमें पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला (मालवा क्षेत्र), विधायक परगट सिंह (दोआबा) व पूर्व मंत्री सुखी सरकारिया (माझा क्षेत्र) के नाम शामिल हैं। वीरवार को पूर्व डिप्टी सीएम व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एआईसीसी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की और उन्होंने मालवा क्षेत्र से विजयइंदर सिंगला को प्रधान बनाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
रंधावा ने वेणुगोपाल के समक्ष तर्क रखा है कि अभी कांग्रेस के कुल 16 विधायक हैं जोकि पंजाब के दोआबा और माझा क्षेत्र से हैं। कुल 117 में से 69 हलकों वाले मालवा क्षेत्र से कांग्रेस के पास कोई विधायक वर्तमान में नहीं हैं। ऐसे में मालवा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले सिंगला को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाता है तो पार्टी को फायदा हो सकता है। खैर, तीनों के नामों में से फैसला राहुल ही लेंगे।
विज्ञापन
सर्वे के बाद बदली स्थिति
दरअसल, पूर्व प्रभारी भूपेश बघेल को हटाने के बाद से ही मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष वड़िंग को हटाने की अटकलें चल रही हैं। पूर्व सीएम व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी व रंधावा का धड़ा लगातार हाईकमान पर दबाव बना रहा था। दूसरी ओर, चुनाव से ठीक पहले हाईकमान सूबे के प्रदेशाध्यक्ष को हटाकर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नेताओं के बीच गलत संदेश नहीं देना चाहती थी क्योंकि साल 2022 में पार्टी ऐसे ही फैसले का खामियाजा भुगत चुकी है।
नए प्रभारी सचिन पायलट आए तो पार्टी हाईकमान ने उससे पंजाब कांग्रेस की घमासान पर रिपोर्ट मांगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पायलट ने इसी संदर्भ में ग्राउंड सर्वे करवाया और स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों से व्यापक फीडबैक लिया। सेकंड लाइन के 50 से अधिक नेताओं से खुद रूबरू होकर उनके फीडबैक को अपनी रिपोर्ट का हिस्सा बनाया। उसके बाद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल से चर्चा की। अंतत: वड़िंग को हटाने का फैसला किया गया ताकि पंजाब में वरिष्ठ कांग्रेसियों के एक बड़े धड़े और उनके समर्थकों को चुनाव के दौरान पार्टी की जीत के लिए सक्रिय रखा जा सके।
वड़िंग क्यों उखड़े
सूत्र बताते हैं कि सचिन पायलट ने वड़िंग को खुद फोन कर उन्हें पदमुक्त किए जाने और भविष्य में अन्य जिम्मेदारी दिए जाने की सूचना दी। इसके बाद वड़िंग इस कदर नाराज हो गए कि उनके इस्तीफे पर कोई फैसला लेने से पहले ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद को पंजाब कांग्रेस का पूर्व प्रधान लिख दिया। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान वड़िंग के इस रवैये से खुश नहीं है।
वड़िंग बोले- सही समय पर जवाब दूंगा
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस्तीफे की अटकलों पर सीधे तौर पर कोई घोषणा नहीं की। वड़िंग ने कहा, वे किसी भी बात पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। जब सही समय होगा, वे तभी जवाब देंगे। उन्होंने कहा, कुछ मामले पार्टी के अंदरूनी होते हैं। उन्होंने इस्तीफे की बात कोई टिप्पणी नहीं की।
इस्तीफे दिया या लिया, नेतृत्व ही बताएगा देगा : रंधावा
पूर्व डिप्टी सीएम व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा उन्हें जानकारी नहीं है कि वड़िंग ने इस्तीफा दिया है या उनसे इस्तीफा लिया गया है। उन्होंने कहा, इस बारे में कांग्रेस नेतृत्व ही बताएगा। रंधावा ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की है। रंधावा ने कहा कि कांग्रेस तैयार है और जबरन वसूली, गैंगस्टरवाद, कानून-व्यवस्था, युवाओं व अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी।
पार्टी में फेरबदल होते रहते हैं : चन्नी
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के स्थान पर नए अध्यक्ष की नियुक्ति के सवाल पर कहा कि यह फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का अधिकार है। चन्नी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी जानते हैं कि किसे, कहां और कब जिम्मेदारी देनी है। उन्होंने कहा कि बदलाव की जरूरत है या नहीं, इसका फैसला भी हाईकमान करेगा और पार्टी में ऐसे फेरबदल होते रहते हैं।